होम / बिजनेस / इस चवन्नी शेयर ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, आपके पास है क्या?

इस चवन्नी शेयर ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, आपके पास है क्या?

स्टॉक मार्केट में कई शेयर ऐसे होते हैं, जो अपने निवेशकों की किस्मत बदल देते हैं. ऐसा ही एक शेयर है जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश हमेशा से जोखिम का खेल रहा है, लेकिन कुछ लोग जोखिम उठाने में यकीन रखते हैं और कभी-कभी उनका यकीन मुनाफे में भी बदल जाता है. आज हम आपको ऐसे ही एक शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिसने जोखिम उठाने वालों को मालामाल बना दिया है. इस शेयर ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को कई गुना रिटर्न दिया है. चूंकि इस स्टॉक की गिनती चवन्नी शेयरों में होती है, लिहाजा इसमें इन्वेस्ट करने वालों ने बड़ा जोखिम उठाया था. इस तरह के शेयर किसी को एक ही झटके में अमीर और अमीर को एक ही पल में कंगाल भी बना सकते हैं.

निवेशकों के खिल गए चेहरे
निवेशकों को बंपर रिटर्न देने वाला ये शेयर मर्करी ईवी-टेक लिमिटेड (Mercury Ev-Tech) का है. एक साल पहले तक इसकी कीमत एक रुपए से भी कम थी. यह महज 98 पैसों में मिल रहा था, मगर आज 30 रुपए के करीब पहुंच गया है. इस दौरान इसने कई गुना का रिटर्न देकर अपने निवेशकों को खुश कर दिया है. अब जरा सोचिए, जिस व्यक्ति ने उस दौर में इस शेयर में बड़ा निवेश किया होगा, वो आज करोड़पति बना गया है.  

क्या करती है कंपनी?
Mercury Ev-Tech लिमिटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी है. कंपनी कार से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए बैटरी बनाती है. Mercury Ev-Tech 2W और 3W लिथियम-आयन बैटरी तैयार करती है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ वक्त पहले तक लगातार आये उछाल से उसके भाव आसमान पर पहुंच गए हैं. इस वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ी है. सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को तवज्जो दे रही है. कंपनियों ने भी अब EV पर फोकस करना शुरू कर दिया है. 2-व्हीलर्स के साथ-साथ 4-व्हीलर्स सेगमेंट में भी EV की डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में Mercury Ev-Tech की बैलेंसशीट के मजबूत होने की संभावना है. इसके अलावा, कंपनी की योजना आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल की एक बड़ी रेंज बनाने की भी है. 

ऐसा रहा है रिकॉर्ड
पिछले साल 20 जून को मर्करी ईवी-टेक लिमिटेड के शेयरों की कीमत 0.98 पैसे थी. जबकि आज यानी 10 जून 2023 को कंपनी के शेयर 27.57 रुपए के भाव पर मिल रहे हैं. शुक्रवार को शेयर 4.99% की बढ़त के साथ बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसने 25.32% और एक महीने में 43.37% का रिटर्न दिया है. यदि बीते छह महीनों की बात की जाए तो ये आंकड़ा 205.99% पहुंच जाता है. यानी इस शेयर में निवेश करने वालों के 'अच्छे दिन' शुरू हो गए हैं. BW हिंदी आपको सलाह देता है कि किसी भी शेयर में निवेश से पहले पर्याप्त अध्ययन कर लें और किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago