✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी ने Asian Paints में बेची हिस्सेदारी, शेयर बाजार से कमाए 7,703 करोड़ रुपये

मुकेश अंबानी ने Asian Paints में बेची हिस्सेदारी, शेयर बाजार से कमाए 7,703 करोड़ रुपये

इस सौदे से रिलायंस की एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी घटकर 1.26% रह गई है, जबकि बाजार में कंपनी के शेयर की कीमत में हल्की बढ़त देखी गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के सबसे अमीर अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने एशियन पेंट्स में अपनी हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा बेचकर 7,703.50 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. यह डील रिलायंस की सहयोगी कंपनी सिद्धांत कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से की गई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, सिद्धांत कमर्शियल ने एशियन पेंट्स के 3.50 करोड़ इक्विटी शेयर, यानी कंपनी की 3.64% हिस्सेदारी, बाजार में बेच दी. इस सौदे में प्रमुख खरीदार एसबीआई म्यूचुअल फंड रहा.

2,201 रुपये प्रति शेयर पर हुआ सौदा

इस लेनदेन में प्रति शेयर की औसत कीमत 2,201 रुपये रही, जिससे कुल डील की वैल्यू 7,703.50 करोड़ रुपये बैठती है. इस सौदे के बाद, सिद्धांत कमर्शियल की एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी 4.90% से घटकर 1.26% पर आ गई है. वहीं, एसबीआई म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 1.51% से बढ़कर 5.15% तक पहुंच गई है. शेयर बाजार में इस खबर का सकारात्मक असर दिखा और एशियन पेंट्स के शेयर NSE पर 0.73% बढ़कर 2,225 रुपये पर बंद हुए.

अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी निवेश की तैयारी

शेयर बाजार में मुनाफे के बाद अब मुकेश अंबानी की नजरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर पर हैं. अमेरिकी AI कंपनी OpenAI, जो चैटजीपीटी जैसी तकनीक विकसित कर रही है, एक बड़ी फंडिंग राउंड की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI की इस फंडिंग राउंड में मुकेश अंबानी, सऊदी अरब का पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) और UAE की MGX जैसी दिग्गज संस्थाएं निवेश कर सकती हैं. यह डील करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये (40 अरब डॉलर) की हो सकती है, जिसका बड़ा हिस्सा OpenAI के ‘Stargate’ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में जाएगा.

एलन मस्क से दूरी, अंबानी से नजदीकी

OpenAI की यह पहल ऐसे समय पर सामने आई है जब उसके को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन और टेस्ला के CEO एलन मस्क के बीच टकराव की स्थिति है. मस्क ने हाल ही में OpenAI पर मुकदमा दायर किया था, जिससे कंपनी की रणनीतियों पर सवाल उठे हैं. ऐसे में सैम ऑल्टमैन अब नए रणनीतिक साझेदारों की तलाश में हैं, और इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी इस संभावित साझेदारी की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

9 minutes ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

9 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

21 hours ago