✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी ने श्रीलंका के पूर्व फिरकी गेंदबाज के साथ की डील, इतने रुपये में बेचेंगे स्पोर्ट्स ड्रिंक!

मुकेश अंबानी ने श्रीलंका के पूर्व फिरकी गेंदबाज के साथ की डील, इतने रुपये में बेचेंगे स्पोर्ट्स ड्रिंक!

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच मुथैया मुरलीधरन के साथ मार्केट में एक नई स्पोर्ट्स ड्रिंक लेकर आ रहे हैं. इस ड्रिंक की कीमत सिर्फ अन्य ब्रैंड्स से आधी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब स्पोर्ट्स ड्रिंक्स मार्केट में कदम रखने जा रहे हैं. दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की सहायक  एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स लिमिटेड (RCPL) ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के साथ मिलकर एक डील की है. इस डील के तहत अंबानी और मुरलीधरन मिलकर 'स्पिनर' (Spinner)  नाम की स्पोर्ट्स ड्रिंक लॉन्च करने जा रहे हैं. तो आइए जानते हैं इस स्पोर्ट्स ड्रिंक की कीमत कितनी होगी?

इतनी होगी कीमत

मुकेश अंबानी की  इसका मुरलीधरन की कंपनी मुथैया बेवरेजेस के साथ पहले से ही कैम्पा कैन की पैकेजिंग का कॉन्ट्रैक्ट है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पिनर स्पोर्ट्स ड्रिंक्स मैसूर में मुथैया बेवरेजेस के प्लांट में बोतलबंद किए जा रहे हैं. यहीं कैम्पा सॉफ्ट ड्रिंक्स की बोतलें भी भरी जाती हैं. बता दें, 150 ml स्पिनर ड्रिंक की कीमत सिर्फ 10 रुपये होगी.

इन ब्रैंड्स को मिलेगी टक्कर

RCPL के जरिए अब मुकेश अंबानी स्पोर्ट्स ड्रिंक मार्केट में उतर रहे हैं. जल्द ही मुथैया मुरलीधरन के साथ वह 'स्पिनर' नाम का ड्रिंक लॉन्च करने वाले हैं. इसकी कीमत दूसरे ब्रैंड्स से काफी कम होगी, जिससे ये बाजार में अन्य ब्रैंड्स के लिए प्रतिस्पर्थी बन सकती है. यह गेटोरेड और पावरेड जैसे ब्रैंड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है. बता दें, SIL ब्रांड के अधिग्रहण से RCPL का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है.

लगातार अपने बिजनेस का विस्तार कर रहे अंबानी
30 जनवरी तक मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.97 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है. फोर्ब्स के अनुसार, अंबानी 93.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मुकेश अंबानी अमेरिका के राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं. मुकेश अंबानी लगातार अपने बिजनेस का विस्तार कर रहे हैं. वह नए-नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं. हाल ही में RCPLने पैकेज्ड फूड ब्रैंड SIL का अधिग्रहण किया है. इस ब्रैंड के पास कुकिंग पेस्ट, जैम, मेयोनेज, बेक्ड बीन्स और चाइनीज सॉस जैसे कई प्रोडक्ट्स हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

43 minutes ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

3 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें