✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी ने AI को लेकर दी बड़ी सलाह, कहा- AI का नहीं खुद की बुद्धि का करें इस्तेमाल

मुकेश अंबानी ने AI को लेकर दी बड़ी सलाह, कहा- AI का नहीं खुद की बुद्धि का करें इस्तेमाल

एक तरफ पूरी दुनिया में चैटजीपीटी और डीपसीक की चर्चा हो रही है तो मुकेश अंबानी ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए एआई नहीं खुद की बुद्धि का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बहस में अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कहा कि ChatGPT का जरूर इस्तेमाल करो, लेकिन याद रखो कि आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से हम आगे बढ़ेंगे और आप आगे बढ़ सकते हैं.' वह गुजरात के गांधीनगर में पंडित दीन दयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे.

छात्रों को मुकेश अंबानी की सलाह

मुकेश अंबानी ने छात्रों से बातचीत में कहा, 'मैं हमारे युवा छात्रों को एक सलाह देना चाहता हूं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक उपकरण के रूप में उपयोग करने में माहिर होना चाहिए. लेकिन, अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना न छोड़ें. इस विश्वविद्यालय के बाहर निकलते ही आपको इससे भी बड़ी ‘यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ’ में एडमिशन लेना पड़ेगा. जहां न कैंपस होगा, न क्लासरूम और न ही पढ़ाने वाले टीचर्स, आप अपने दम पर ही जीवन में आगे बढ़ सकेंगे.'

मुकेश अंबानी ने एआई पर ऐसे समय बोला है जब पूरी दुनिया में चीन के नए एआई मॉडल डीपसीक ने तहलका मचा दिया है. इससे खास तौर से एनवीडिया जैसी दिग्‍गज अमेरिकी कंपनियों में खलबली है. इसके चलते एआई में अमेरिका के दबदबे को चुनौती मिली है.

पीएम मोदी की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए मुकेश अंबानी बोले, 'पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी का जन्म पीएम की ही असाधारण दूरदर्शिता का परिणाम है. बीस साल पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि वह चाहते हैं कि गुजरात ऊर्जा और ऊर्जा उत्पादों के मामले में देश का नेतृत्व करे. साथ ही विश्व स्तरीय मानव संसाधनों को विकसित करने में भी गुजरात को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए. इस तरह इस अग्रणी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई.' मुकेश अंबानी PDEU के फाउंडर प्रेसिडेंट और चेयरमैन हैं.

दीक्षांत समारोह में मुकेश अंबानी ने दावा किया कि वह स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि इस सदी के अंत से पहले भारत दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा. दुनिया की कोई भी ताकत भारत की विकास यात्रा को रोक नहीं सकती.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

2 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

4 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

5 hours ago

बड़ी खबरें