होम / बिजनेस / आर्थिक संकटों से जूझ रही MTNL, अब सरकार करेगी बॉन्ड धारकों को ब्याज का भुगतान

आर्थिक संकटों से जूझ रही MTNL, अब सरकार करेगी बॉन्ड धारकों को ब्याज का भुगतान

सरकार ने हाल ही में MTNL के ऑपरेशन को बंद करने का फैसला किया है, जिसके बाद उसके रिचार्ज प्लान को भी बंद कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी मदद के बावजूद सरकारी टेलीकॉम कंपनी  महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (MTNL) एमटीएनएल की वित्तीय समस्याएं खत्म नहीं हो रही और न ही उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है. ऐसे में सरकार अब एमटीएनएल के ऑपरेशन को बंद कर उसे बीएसएनएल को सौंपने की तैयारी कर रही है. वहीं, अब सरकार ने एमटीएनएल की वित्तीय स्थिति को देखते हुए इसके बॉन्ड धारकों के बकाया ब्याज का भुगतान करने का फैसला भी लिया है. आइए जानते हैं शेयर बाजार में एमएटीएनएल के शेयरों की क्या स्थिति है? 

सरकार कब और कितना देगी ब्याज?
एमटीएनएल ने बढ़ते वित्तीय संकट के बीच शेयर बाजार को जानकारी दी है वह पर्याप्त फंड नहीं होने के चलते कुछ बॉन्ड धारकों को ब्याज का भुगतान करने में असमर्थ है. एमटीएनएल को 7.59 प्रतिशत की दर से अर्ध-वार्षिक ब्याज (Semi Annual Interest)  20 जुलाई, 2024 को देना है. एमटीएनएल, दूरसंचार विभाग और बीकन ट्रस्टीशिप लिमिटेड के बीच हस्ताक्षरित त्रिपक्षीय समझौते (टीपीए) के अनुसार एमटीएनएल को देय तिथि से 10 दिन पहले एस्क्रो खाते में पर्याप्त राशि के साथ अर्धवार्षिक ब्याज का भुगतान करना था. हालांकि एमटीएनएल एस्क्रो खाते में पर्याप्त राशि जमा नहीं कर सकी. ऐसे में अब सरकार तय तारीख को ही एमटीएनएल के बॉन्ड धारकों को ब्याज का भुगतान करेगी. 

एमटीएनएल के सब्सक्राइबर बेस में आई गिरावट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज प्रदान करने वाली एमटीएनएल ने पिछले कुछ सालों में अपने सब्सक्राइबर बेस में लगातार गिरावट देखी है. वित्त वर्ष 2024 में एमटीएनएल का घाटा बढ़कर 3,267.5 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 2,915.1 करोड़ रुपये था. कंपनी का शेयर सोमवार को खबर लिखने के दौरैन 8.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 50.20 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. 

इसे भी पढ़ें-गांव में स्टार्टअप खोलने का सुनहरा मौका, सरकार ने तैयार किया 750 करोड़ रुपए का फंड

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

53 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

53 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago