✕

होम / बिजनेस / मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने छूया नया मुकाम, ₹1,430 करोड़ मुनाफे का रिकॉर्ड

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने छूया नया मुकाम, ₹1,430 करोड़ मुनाफे का रिकॉर्ड

मोतीलाल ओसवाल के Q1FY26 में शानदार नतीजे न केवल निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है, बल्कि फर्म के भविष्य के लिए भी आशाजनक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अब तक का सबसे ऊंचा तिमाही मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी ने ₹1,430 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) हासिल किया है, जो सालाना आधार पर 40% की ग्रोथ दर्शाता है.

सभी प्रमुख वर्टिकल्स में दिखी मजबूती

कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस शानदार नतीजे के पीछे उसके सभी प्रमुख बिजनेस वर्टिकल्स का योगदान रहा. खासतौर पर एसेट मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट, कैपिटल मार्केट, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और हाउसिंग फाइनेंस डिवीजन ने मजबूत प्रदर्शन किया है.

राजस्व में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय ₹2,737 करोड़ रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹2,314 करोड़ थी. इसी तरह कंसोलिडेटेड मुनाफा ₹882 करोड़ से बढ़कर ₹1,162 करोड़ हो गया. कामकाजी मुनाफा (EBITDA) ₹1,388 करोड़ से बढ़कर ₹1,719 करोड़ तक पहुंच गया. EBITDA मार्जिन भी सुधार के साथ 60% से बढ़कर 62.8% हो गया, जो कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दर्शाता है.

नेटवर्थ और ROE में जबरदस्त उछाल

MOFSL की नेटवर्थ अब ₹12,537 करोड़ तक पहुंच गई है, जो सालाना आधार पर 28% की ग्रोथ को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने 48% का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) हासिल किया है, जो इस सेक्टर में बेहद प्रभावशाली माना जाता है.

इंडस्ट्री रैंकिंग में भी मिली ऊंचाई

ट्रेलिंग ट्वेल्व मंथ्स (TTM) PAT के आधार पर मोतीलाल ओसवाल अब भारत की लिस्टेड कंपनियों में 110वें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के मामले में कंपनी 177वें स्थान पर है.

परिणाम पर प्रतिक्रिया

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ  मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि Q1FY26 कंपनी के लिए अब तक की सबसे सफल तिमाही रही, जिसमें ₹1,430 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया गया. सभी प्रमुख व्यवसायों एसेट मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट, हाउसिंग फाइनेंस और कैपिटल मार्केट्स में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन भारत में तेजी से हो रही फाइनेंशियल सेविंग्स की बढ़ती प्रवृत्ति और कंपनी की मजबूत रणनीति का परिणाम है. उन्होंने भरोसा जताया कि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज दीर्घकालीन ग्रोथ के लिए अच्छी तरह से तैयार है और कंपनी रिसर्च, टेक्नोलॉजी व ग्राहक अनुभव में लगातार निवेश करती रहेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago