होम / बिजनेस / सरकारी बैंकों के CEO और MD को लेकर सरकार की तरफ से आई ये बड़ी खबर; जानें क्या होगा असर
सरकारी बैंकों के CEO और MD को लेकर सरकार की तरफ से आई ये बड़ी खबर; जानें क्या होगा असर
सरकारी बैंकों के सीईओ और MD के कार्यकाल को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
सरकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है. सरकार ने CEO और MD के अधिकतम कार्यकाल को बढ़ाकर 10 साल कर दिया है. सरकार के इस फैसले का उद्देश्य पब्लिक सेक्टर बैंकों में अच्छे टैलेंट को लंबे समय तक रिटेन करना है. अब तक सरकारी बैंक के CEO और MD का कार्यकाल केवल 5 साल का होता था.
जारी किया नोटिफिकेशन
सरकार द्वारा इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब सरकारी बैंकों के सीईओ और एमडी के कार्यकाल को बढ़ाकर 10 साल कर दिया है. पहले के नियम के अनुसार पब्लिक सेक्टर बैंक में कोई भी व्यक्ति CEO और MD के पद पर 5 साल या अधिकतम 60 वर्ष (दोनों में से जो पहले) तक रह सकता था. नियुक्ति अवधि के नियमों में किया गया यह बदलाव सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSEs) के पूर्णकालिक निदेशक पर भी लागू होगा. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एमडी और पूर्णकालिक निदेशक को पूरा समय बैंक को देना होगा. शुरुआत में वह पांच साल से ज्यादा समय तक अपने पद पर नहीं रहेगा, लेकिन इसमें विस्तार मिल सकता है, जो 10 साल से ज्यादा नहीं होगा.
ये होगा फैसले का फायदा
सरकार की ओर से किए गए संशोधन को 'नेशनलाइज्ड बैंक्स अमेंडमेंट स्कीम-2022' नाम दिया गया है. संशोधन के तहत सरकार पूर्णकालिक निदेशक और MD को समय से पहले कभी भी पदमुक्त कर सकती है. ऐसा करते समय उन्हें तीन महीने का वेतन और भत्ता दिया जाएगा. माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से बैंकों को बेस्ट टैलेंट को अपने पास बनाए रखने में मदद मिलेगी. अच्छा काम करने वालों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का ज्यादा मौका मिलेगा.
टैग्स