होम / बिजनेस / इस बैंक को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, सरकार और LIC बेच सकते हैं 60% हिस्सेदारी

इस बैंक को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, सरकार और LIC बेच सकते हैं 60% हिस्सेदारी

मोदी सरकार अपने वित्तीय बोझ को कम करने और सार्वजनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन जुटाने के लिए प्राइवेटाइजेशन पर जोर दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

विरोध के बावजूद प्राइवेटाइजेशन की दिशा में आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार एक बड़ा फैसला ले सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में अपनी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं. 

दोनों के पास 94% हिस्सेदारी
आईडीबीआई बैंक में सरकार और LIC की करीब 94 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 30 जून तक केंद्र के पास इसकी 45.48 प्रतिशत और एलआईसी के पास 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. सरकार का कहना है कि वह विनिवेश प्रक्रिया के हर चरण में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से उचित सावधानी बरतने की मांग करेगी. बता दें कि इसके पहले 2021 के बजट में मोदी सरकार ने IDBI बैंक से बाहर निकलने के अपने इरादे की घोषणा की थी.

शेयर में आई तेजी
शेयर बाजार में IDBI बैंक के प्रदर्शन की बात करें, तो मंगलवार को कारोबारी दिन की समाप्ति पर यह शेयर 0.23% की बढ़त के साथ 43.40 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें 6.06% गिरावट देखने को मिली है. लेकिन यदि एक साल का रिकॉर्ड देखें तो यह 11 प्रतिशत चढ़ा है. इसका 52 सप्ताह का हाई लेवल 65.25 रुपए है.   

मोदी सरकार की चाहत
मोदी सरकार अपने वित्तीय बोझ को कम करने और सार्वजनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन जुटाने के लिए प्राइवेटाइजेशन पर जोर दे रही है. सरकार की लिस्ट में कई सरकारी कंपनियां हैं, जबकि कुछ को पहले ही निजी हाथों में सौंपा जा चुका है. सरकार बैंकों का भी निजीकरण करना चाहती है, लेकिन रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के एक लेख में सरकार की इस योजना पर सवाल उठाए जा चुके हैं. लेख में कहा गया है कि बैंकों के निजीकरण का फायदे से अधिक नुकसान हो सकता है. लेख में सरकार को इस मामले में ध्यान से आगे बढ़ने की सलाह दी गई है. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद RBI ने इस लेख पर सफाई देते हुए कहा था कि ये लेखक की निजी राय है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.