✕

होम / बिजनेस / मिनीरत्न कंपनी को मिला 185.65 करोड़ रुपये का रक्षा ऑर्डर, स्टॉक स्प्लिट की योजना भी तैयार

मिनीरत्न कंपनी को मिला 185.65 करोड़ रुपये का रक्षा ऑर्डर, स्टॉक स्प्लिट की योजना भी तैयार

बीईएमएल को डिफेंस ऑर्डर मिला है, स्टॉक स्प्लिट की तैयारी में है और शेयरों ने दमदार रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीईएमएल लिमिटेड (BEML Limited) को रक्षा मंत्रालय से एक महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी को बुलडोजर की आपूर्ति करनी है. ऑर्डर की कुल वैल्यू 185.65 करोड़ रुपये बताई गई है. बीईएमएल लिमिटेड के शेयर शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4400 रुपये पर बंद हुए. कंपनी के शेयरों का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 4973.05 रुपये है, जबकि न्यूनतम स्तर 2346.35 रुपये दर्ज किया गया है.

शेयर बंटवारे की तैयारी में बीईएमएल

बीईएमएल लिमिटेड अपने शेयरों का बंटवारा (Stock Split) करने की योजना पर काम कर रही है. इस संबंध में कंपनी के बोर्ड की बैठक सोमवार, 21 जुलाई 2025 को निर्धारित की गई है. बैठक में स्टॉक स्प्लिट पर विचार किया जाएगा और संभवतः इसे मंजूरी भी दी जाएगी.

यह पहली बार है जब बीईएमएल अपने शेयरों को विभाजित करने जा रही है. आमतौर पर कंपनियां शेयर स्प्लिट का निर्णय आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या बढ़ाने और शेयरों को निवेशकों के लिए और अधिक सुलभ बनाने के लिए लेती हैं. इससे बाजार में लिक्विडिटी में भी सुधार होता है.

वित्तीय प्रदर्शन में सुधार

बीईएमएल लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 287.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 257 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इससे साफ है कि कंपनी की आय और लाभ दोनों में सकारात्मक वृद्धि हुई है.

पांच साल में 700% से ज्यादा का रिटर्न

बीईएमएल के शेयरों ने बीते कुछ वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले पांच सालों में कंपनी के शेयरों में 700 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. 17 जुलाई 2020 को जहां शेयर की कीमत 547.32 रुपये थी, वहीं 18 जुलाई 2025 को यह 4400 रुपये पर बंद हुआ.

यदि पिछले चार वर्षों की बात करें तो शेयर में करीब 300% की तेजी आई है. पिछले तीन वर्षों में यह बढ़त 305% रही, जबकि दो वर्षों में कंपनी के शेयर 162% चढ़े. हालांकि, पिछले एक वर्ष में शेयरों में लगभग 9% की गिरावट देखने को मिली है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.