✕

होम / बिजनेस / बाजार में हल्की गिरावट: जानें किन शेयरों में निवेश होगा फायदेमंद और किनसे बनाएं दूरी

बाजार में हल्की गिरावट: जानें किन शेयरों में निवेश होगा फायदेमंद और किनसे बनाएं दूरी

मंगलवार को BSE का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13.53 अंक गिरकर 82,186.81 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 29.80 अंक की गिरावट के साथ 25,060.90 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में मंगलवार को हल्की नरमी देखने को मिली. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13.53 अंक गिरकर 82,186.81 पर बंद हुआ, जो लगभग सपाट स्तर पर रहा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 29.80 अंक की गिरावट के साथ 25,060.90 पर बंद हुआ. बाजर विशेषज्ञों के अनुसार कल बाजार की सुस्ती के पीछे प्रमुख वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी रही. इन दिग्गज शेयरों की गिरावट के चलते बाजार में दबाव देखने को मिला. हालांकि, कुछ चुनिंदा शेयरों ने स्थिरता बनाए रखने में मदद की.

इन शेयरों में दिख रही तेजी

बाजार में कुछ ऐसे शेयर हैं जिन्होंने हाल ही में अपना 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर पार किया है, जिससे इन स्टॉक्स में मजबूत तेजी के संकेत मिल रहे हैं. इन शेयरों में प्रमुख रूप से Eternal, India Cements, Orient Refractories, Swiggy, Emcure Pharmaceuticals, Gujarat Mineral Development Corporation और NLC India शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयरों में लगातार मांग बनी हुई है, जो इस बात का संकेत है कि निवेशकों को इनमें अच्छा रिटर्न मिल सकता है. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इन शेयरों में आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

इनमें गिरावट की शुरुआत के संकेत

वहीं दूसरी ओर, कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिसे तकनीकी संकेतक MACD (Moving Average Convergence Divergence) द्वारा चिन्हित किया गया है. जिन शेयरों में कमजोरी का रुझान दिख रहा है उनमें 360 One Wam, Zee Entertainment, Aarti Industries, Raymond Lifestyle, Zensar Technologies, Trident Ltd और AU Small Finance Bank शामिल हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इन शेयरों में फिलहाल निवेश से बचना चाहिए क्योंकि इनमें गिरावट का दौर शुरू हो चुका है और भाव और नीचे जा सकते हैं.

कुल मिलाकर, बाजार में फिलहाल हल्की सुस्ती जरूर है लेकिन कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूती के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. निवेशकों को चाहिए कि वे सतर्क रहते हुए बाजार के तकनीकी संकेतकों पर नजर रखें और सोच-समझकर निवेश करें. तेजी वाले शेयरों में अवसर की कमी नहीं है, लेकिन गिरावट वाले स्टॉक्स से फिलहाल दूरी बनाना समझदारी होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago