होम / बिजनेस / Micron ने गुजरात में शुरू किया प्लांट का निर्माण, अश्विनी वैष्णव ने चलाई स्पेशल ट्रेन!

Micron ने गुजरात में शुरू किया प्लांट का निर्माण, अश्विनी वैष्णव ने चलाई स्पेशल ट्रेन!

प्लांट के निर्माण के लिए माइक्रोन (Micron) ने टाटा प्रोजेक्ट्स (Tata Projects) के साथ एक समझौता भी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी माइक्रोन (Micron) ने हाल ही में गुजरात के सानंद इंडस्ट्रियल ल्क्षेत्र में एक काफी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था. कंपनी द्वारा यहां 2.75 बिलियन डॉलर्स की लागत से एक प्लांट बनाया जाएगा. इस प्लांट में सेमीकंडक्टर की टेस्टिंग और पैकेजिंग हुआ करेगी. हाल ही में कंपनी द्वारा इस प्लांट के निर्माण के पहले फेज को हरी झंडी दिखा दी है और इसीलिए यहां एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था. 

क्या है पूरा मामला?
इतना ही नहीं खबर ये भी है कि प्लांट के निर्माण के लिए माइक्रोन (Micron) ने टाटा प्रोजेक्ट्स (Tata Projects) के साथ एक समझौता भी किया है. इसके साथ ही इस मौके पर केंद्रीय रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सानंद और गुजरात के वित्तीय केंद्र कहे जाने वाले अहमदाबाद के बीच एक ‘वर्ल्ड-क्लास’ (World Class) ट्रेन चलाए जाने की भी घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्लांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नौजवानों को किए गए वादे के अनुरूप है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नौजवानों को वादा कर चुके हैं कि भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाया जाएगा. इसी साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे और इसी दौरान उन्होंने माइक्रोन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर भी किए थे. 

Micron और सरकार मिलकर बनायेंगे प्लांट
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की भी तारीफ की और कहा कि इस प्लांट के लिए विभिन्न प्रकार की अनुमतियों को मंजूरी देने में उनकी भूमिका महत्त्वपूर्ण है. सानंद में बनाए जा रहे इस प्लांट को कुल 825 मिलियन डॉलर्स की लागत से बनाया जाएगा. इस प्लांट को कुल दो भागों में बनाया जाएगा, जिसमें से पहला भाग माइक्रोन (Micron) द्वारा और दूसरा भाग भारतीय सरकार के द्वारा बनाया जाएगा. इस समझौते के तहत माइक्रोन को इस प्लांट के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की तरफ लगभग 50% की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. 

भारत को बनाना है सेमीकंडक्टर हब
इस प्लांट के पहले फेज के तहत 500,000 स्क्वेयर फूट के क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा और 2024 के अंत तक इस प्लांट की शुरुआत भी हो जाएगी. केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को सेमीकंडक्टर का हब बनाये जाने की घोषणा के बाद लगभग 76,000 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट किया जा चुका है और पिछले 18 महीनों के दौरान इस क्षेत्र में काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जा चुकी है. माइक्रोन (Micron) का कहना है कि उसने गुजरात को इसलिए चुना क्योंकि वहां मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर काफी अच्छा है.
 
यह भी पढ़ें: Glenmark Life Sciences के अधिग्रहण से Nirma को कैसे होगा फायदा?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.