होम / बिजनेस / Meta ने टॉप-एग्जीक्यूटिव्स को दिए भारी बोनस, कर्मचारी हुए गुस्सा!

Meta ने टॉप-एग्जीक्यूटिव्स को दिए भारी बोनस, कर्मचारी हुए गुस्सा!

कुछ ही दिनों पहले ऐसा ही कुछ गूगल के साथ भी देखने को मिला था और गूगल के CEO सुंदर पिचाई को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Meta द्वारा की जा रही छंटनी और कंपनी के स्टॉक्स में जारी गिरावट के बीच एक फाइलिंग में यह बात सामने आई है कि कंपनी के टॉप एग्जीक्यूटिव्स को 6 अंकों वाला बोनस दिया गया है. इस बात के खुलासे के बाद से ही Meta को अपने कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. कुछ ही दिनों पहले ऐसा ही कुछ गूगल के साथ भी देखने को मिला था और गूगल के CEO सुंदर पिचाई को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था. 

कर्मचारियों ने पूछे ये सवाल
Meta के CEO Mark Zuckerberg के साथ हुए एक वर्चुअल Q&A सेशन में कंपनी द्वारा जारी छंटनी के बीच एग्जीक्यूटिव्स को ज्यादा बोनस देने का मामला उठाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारियों ने कथित तौर पर बोनस के चलते इस सेशन के दौरान Meta के CEO से सवाल पूछने शुरू कर दिए. कंपनी ने CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) Susan Li, CPO (चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर) Christoper Cox, COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) Javier Olivan, CTO (चीफ टेक्निकल ऑफिसर) Andrew Bosworth, स्ट्रेटेजी ऑफिसर David Whener और पूर्व COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) Sheryl Sandberg को बोनस दिए हैं और इन्हीं बोनसों को लेकर कर्मचारियों ने कंपनी से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं. 

कंपनी ने दिया ये जवाब
ऊपर बताये गए हर एग्जीक्यूटिव को 7.70 करोड़ रुपयों के जितना बोनस दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ कर्मचारियों ने यह सवाल भी पूछा है कि छंटनी के लिए जिम्मेदार होने के बावजूद कंपनी के एग्जीक्यूटिव्स को इतने ज्यादा बड़े बोनस और इतने अच्छे रिव्यु क्यों दिए गए हैं? कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया है कि ये बोनस हर व्यक्ति को परफॉरमेंस के आधार पर दिए गए हैं और अधिकतम 75% का लक्ष्य रखा गया था. कंपनी के एग्जीक्यूटिव्स ने उम्मीद से काफी अच्छा परफॉर्म किया है और इसीलिए उन्हें इतने भारी भरकम बोनस दिए गए हैं. 

किसको मिला कितना बोनस
कंपनी द्वारा अपने एग्जीक्यूटिव्स को जो बोनस दिए गए हैं वो कुछ इस प्रकार से हैं: 
CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) Susan Li: 575,613 डॉलर्स (4.71 करोड़ रुपये)

CPO (चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर) Christoper Cox: 940,214 डॉलर्स (7.70 करोड़ रुपये)

COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) Javier Olivan: 786,552 डॉलर्स (6.44 करोड़ रुपये)

CTO (चीफ टेक्निकल ऑफिसर) Andrew Bosworth: 714,588 डॉलर्स (5.85 करोड़ रुपये)

स्ट्रेटेजी ऑफिसर David Whener: 712,284 डॉलर्स (5.83 करोड़ रुपये)

पूर्व COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) Sheryl Sandberg: 298,385 डॉलर्स (2.44 करोड़ रुपये) 

Mark Zuckerberg ने की डिफेंड करने की कोशिश?
कर्मचारियों ने Mark Zuckerberg पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने इन बोनसों को डिफेंड करने की कोशिश की है. Mark ने कहा कि कुछ एग्जीक्यूटिव्स ने अपने काम करने के क्षेत्र को बढ़ा लिया है और अपनी पुरानी भूमिकाओं को निभाने के साथ-साथ कुछ नयी भूमिकाओं में काम करना भी शुरू कर दिया है. कर्मचारियों ने Mark के बयान को खोखला बताया है और इस खबर ने Meta के लिए लोगों के बीच विरोध को बढ़ा दिया है. बहुत से लोग कंपनी के उत्तरदायित्व पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

8 minutes ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

2 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

3 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

8 minutes ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

2 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

3 hours ago