✕

होम / बिजनेस / Instagram के लिए Meta लेकर आ रहा है नया फीचर, रील देखने के लिए करना होगा ये काम

Instagram के लिए Meta लेकर आ रहा है नया फीचर, रील देखने के लिए करना होगा ये काम

ऐसा नहीं है इस तरह के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर पहली बार कोई कंपनी विज्ञापन दिखाने की तैयारी कर रही है. इससे पहले भी कई कंपनियां ये कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप इंस्‍टाग्राम ऐप का इस्‍तेमाल करते हैं, क्‍या आप लोगों की बनाई रील देखना बेहद पसंद है, क्‍या आप दिन में कई-कई घंटे तक रील देख सकते हैं. अगर हां तो अब आप लगातार रील नहीं देख पाएंगे. क्‍योंकि मेटा इंस्‍टाग्राम के लिए एक नए फीचर को लेकर आ रहा है. इस फीचर को  Meta ने एड ब्रेक नाम दिया है. इसमें रील देखने के दौरान आपको एड भी देखना होगा, इसमें दिलचस्‍प बात ये है कि इस एड को आप स्किप भी नहीं कर पाएंगे. हालांकि अभी कंपनी इसका टेस्‍ट कर रही है. 

आखिर क्‍या है ‘एड ब्रेक’
Meta की ओर से इंस्‍टाग्राम के लिए एड ब्रेक फीचर को जल्‍द लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है. इस एड ब्रेक में अब इंस्‍टाग्राम व्‍यूवर लगातार रील नहीं देख पाएगा. इसमें Meta कुछ रील के बाद ब्रेक को लाने की तैयारी कर रही है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये एड ब्रेक ऐसा होगा जिसमें स्किप करने का फीचर भी नहीं मिलेगा. यानी अगर आपको लगातार रील देखनी है तो आपको एड ब्रेक भी देखना होगा. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये फीचर रील पर आएगा या स्‍टोरी पर आएगा. इंस्‍टाग्राम की ओर से भी इस पर कोई बयान नहीं‍ दिया गया है. अभी तक इस बारे में भी नहीं बताया गया है कि ये फीचर किसी खास देश के लिए लॉन्‍च किया जाएगा या पूरी दुनिया में एक साथ लागू किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी को टक्‍कर रही नोटा से… जीत का बना नया रिकॉर्ड

इंस्‍टाग्राम प्रवक्‍ता की ओर से दी गई ये जानकारी 
इंस्‍टाग्राम के प्रवक्‍ता ने इस बारे में अपनी बात कहते हुए कहा कि सबसे पहले इस फीचर को एक्‍स और रैडिट पर लॉन्‍च किया गया था. उन्‍होंने कहा कि कंपनी अगर इस बारे में किसी भी तरह का कदम उठाएगी तो उसकी जानकारी अपने यूजर को देगी. रेडिट (Raddit) पर दिखाए जाने वाले एड में टाइमर भी दिखाया जाता है जिसमें व्‍यूवर को ये पता चल जाता है कि ये एड कितने समय में खत्‍म होने वाला है. लेकिन जब एड दि खाने वाले इस टैप पर प्रेस किया जाता है तो ऐसे में इंस्‍टाग्राम बताता है कि ये एड दिखाने का नया तरीका है. 

आखिर क्‍या नया इस एड ब्रेक में
इंस्‍टाग्राम मौजूदा समय में भी एड दिखा रहा है. लेकिन अभी एड सिर्फ स्‍पोंसर्ड पोस्‍ट पर ही दिखाए जाते हैं. लेकिन इन्‍हें स्किप किया जा सकता है. लेकिन जिस नए फीचर को टेस्‍ट करने की तैयारी इंस्‍टाग्राम कर रहा है उसे स्किप नहीं किया जा सकेगा. अकेले इंस्‍टाग्राम ही नहीं बल्कि कई दूसरे प्‍लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब भी इस प्रकार के एड दिखाता है लेकिन इन्‍हें आप एक टाइम के बाद स्किप कर सकते हैं. उन्‍हें उस टाइम तक देखना ही होता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

3 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

4 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

4 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

4 hours ago

बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

9 hours ago