होम / बिजनेस / Noronha: 70 करोड़ का घर, 4.5 करोड़ सैलरी पर लो-प्रोफाइल रहना है पसंद 

Noronha: 70 करोड़ का घर, 4.5 करोड़ सैलरी पर लो-प्रोफाइल रहना है पसंद 

कहते हैं, पैसे और पावर के साथ घमंड भी आता, लेकिन डीमार्ट (DMart) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नोरोन्हा अपवाद हैं. वह दिखावट में यकीन नहीं रखते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले साल इग्नाटियस नविल नोरोन्हा (Ignatius Navil Noronha) का नाम एक प्रॉपर्टी डील को लेकर सुर्खियों में रहा था. उन्होंने मुंबई में 70 करोड़ रुपए का आलिशान घर खरीदा था. नोरोन्हा रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी डीमार्ट (DMart) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं. उनकी गिनती भले ही भारत के सबसे अधिक सैलरी पाने वाले CEOs में न हो, लेकिन वह देश के सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर्स में जरूर शामिल हैं.  

माने जाते हैं हंबल सीईओ 
कहते हैं, पैसे और पावर के साथ घमंड भी आता, लेकिन नोरोन्हा अपवाद हैं. वह दिखावट में यकीन नहीं रखते. इतनी बड़ी पोजीशन पर होने के बावजूद उसके कैबिन का साइज ज्यादा नहीं है. लो-प्रोफाइल रहने वाले नोरोन्हा को इंडस्ट्री में एक हंबल सीईओ के रूप में जाना जाता हैं. वह अक्टूबर 2021 में अरबपति CEOs के क्लब में शामिल हुए थे. डीमार्ट चलाने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (Avenue Supermarts Ltd) के मालिक राधाकिशन दमानी को नोरोन्हा पर काफी विश्वास है, इसलिए उन्हें कंपनी में सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी हुई है.

कंपनी लगातार प्रॉफिट में 
इग्नाटियस नविल नोरोन्हा अब तक दमानी के भरोसे पर खरे उतरते आए हैं. सीईओ के रूप में उन्होंने एवेन्यू सुपरमार्ट्स को पिछले 5 सालों से प्रॉफिटेबल बनाया हुआ है और इसी वजह से कंपनी प्रतिस्पर्धियों का मजबूती से मुकाबला करने की स्थिति में है. दमानी ने DMart के विस्तार का प्लान तैयार किया है, जिसमें नोरोन्हा अहम भूमिका निभा रहे हैं. दमानी अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं. इस हिसाब से कंपनी की योजना अगले कुछ समय में 1216 नए स्टोर्स खोलने की है. मार्च 2024 तक कंपनी 135 स्टोर्स खोल सकती है.

2 फीसदी की है हिस्सेदारी
डीमार्ट से जुड़ने से पहले नोरोन्हा हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी एवेन्यू सुपरमार्केट्स में करीब 2 फीसदी हिस्सेदारी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरोन्हा ने वित्त वर्ष 2021-22 में 4.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की सैलरी हासिल की. उन्हें 2004 में डीमार्ट का सीईओ नियुक्त किया गया था. नोरोन्हा ने पिछले साल मुंबई में 70 करोड़ का घर खरीदा था. 9,552 वर्ग फुट वाली इस प्रॉपर्टी  को नोरोन्हा और उनकी पत्नी काजल नोरोन्हा ने संयुक्त रूप से खरीदा था. इग्नाटियस नविल नोरोन्हा काम से छुट्टी लेने में विश्वास नहीं रखते. DMart के आईपीओ लॉन्च के बाद से उन्होंने केवल अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए एक दिन की छुट्टी ली थी. 

दमानी ने बनाया बड़ा प्लान
अब जब DMart की बात निकली है, तो राधाकिशन दमानी के बिजनेस प्लान्स बारे में भी जान लेते हैं. दमानी ने नवी मुंबई में सस्ती जमीन खरीदकर साल 2002 में पहला डीमार्ट स्टोर खोला था. DMart आज कई शहरों में है और इसके देशभर में 284 स्टोर्स हैं. डीमार्ट स्टोर्स को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ऑपरेट करती है. दमानी DMart से मुकेश अंबानी की रिलायंस की मुश्किलों में इजाफा करने की योजना पर काम कर रहे हैं. वह अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं. डीमार्ट की इस योजना का सीधा असर रिलायंस के बिजनेस पर पड़ना तय है. मौजूदा वक्त में रिलायंस रिटेल के 12,711 स्टोर्स हैं. इसमें कोई दोराय नहीं है कि जिस तरह से अंबानी ने विस्तार किया है, आने वाले समय में रिलायंस रिटेल के स्टोर्स में भी बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन DMart के उसके नजदीक पहुंच जाने से कंपनी के कारोबार पर असर पड़ना लाजमीहै. DMart लोगों की पसंद इसलिए बना हुआ है, क्योंकि यहां ग्रॉसरी का सामान सस्ते दामों में मिलता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

30 minutes ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

38 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

1 hour ago

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

3 hours ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

बड़ी खबरें