✕

होम / बिजनेस / मेडिस्टेप हेल्थकेयर का IPO 8 अगस्त को खुलेगा, ग्रे मार्केट में दिखा 28% प्रीमियम

मेडिस्टेप हेल्थकेयर का IPO 8 अगस्त को खुलेगा, ग्रे मार्केट में दिखा 28% प्रीमियम

मौजूदा ट्रेंड और GMP संकेत दे रहे हैं कि मेडिस्टेप हेल्थकेयर का IPO एक आकर्षक अवसर हो सकता है, खासकर अल्पकालिक लिस्टिंग गेन की तलाश करने वालों के लिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर की गुजरात आधारित कंपनी मेडिस्टेप हेल्थकेयर लिमिटेड (Medistep Healthcare Ltd.) अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 8 अगस्त 2025 को लॉन्च करने जा रही है. यह इश्यू एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा. कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 12 अगस्त 2025 तक खुला रहेगा.

IPO के जरिए 16.09 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

मेडिस्टेप हेल्थकेयर इस पब्लिक इश्यू के माध्यम से कुल 16.09 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. जुटाई गई पूंजी का उपयोग मौजूदा विनिर्माण इकाई के विस्तार, संयंत्र और मशीनरी की खरीद, कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले कुल 37,44,000 इक्विटी शेयर जारी करेगी. यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा.

क्या है प्राइस बैंड और लॉट साइज?

इश्यू के तहत शेयरों की कीमत ₹43 प्रति शेयर तय की गई है. निवेशकों को आवेदन करने के लिए कम से कम 3,000 शेयरों का एक लॉट लेना होगा. इस इश्यू में 17.79 लाख शेयर रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हैं, 17.76 लाख शेयर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए और 1.89 लाख शेयर मार्केट मेकर्स के लिए रिजर्व रखे गए हैं.

कौन-कौन हैं लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार?

इस इश्यू के लीड मैनेजर की जिम्मेदारी Fast Track Finsec Private Limited को दी गई है. वहीं, Cameo Corporate Services Limited इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगी.

ग्रे मार्केट में 28% का प्रीमियम, निवेशकों में उत्साह

IPO के खुलने से पहले ही मेडिस्टेप हेल्थकेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. बुधवार शाम तक इसका GMP करीब ₹12 प्रति शेयर यानी करीब 28% का प्रीमियम दिखा, जिससे निवेशकों में इस IPO को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

क्या करती है कंपनी? 

मेडिस्टेप हेल्थकेयर लिमिटेड सैनिटरी पैड्स और एनर्जी पाउडर का निर्माण करती है. इसके अतिरिक्त यह कंपनी फार्मास्युटिकल, न्यूट्रास्युटिकल, इंटीमेट और सर्जिकल प्रोडक्ट्स के व्यापार में भी सक्रिय है. 2023 में स्थापित इस कंपनी ने कम समय में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क खड़ा किया है. यह कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है.

वित्तीय प्रदर्शन से बढ़ा भरोसा

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने कुल ₹4965.48 लाख का ऑपरेटिंग रेवेन्यू हासिल किया, जो एक साल पहले ₹3907.19 लाख था. कंपनी का EBITDA ₹454.2 लाख से बढ़कर ₹560 लाख और PAT (शुद्ध लाभ) ₹332.76 लाख से बढ़कर ₹414.42 लाख हो गया है. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हो रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

21 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

22 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

22 hours ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

21 hours ago