होम / बिजनेस / Maruti Suzuki ने ईवी सेक्टर में उतरने के साथ इन देशों में एक्सपोर्ट की बनाई योजना, युवाओं को मिलेगा रोजगार!

Maruti Suzuki ने ईवी सेक्टर में उतरने के साथ इन देशों में एक्सपोर्ट की बनाई योजना, युवाओं को मिलेगा रोजगार!

Maruti Suzuki के अनुसार उनके पास 500 किमी की हाई-रेंज वाली हाई-स्पेसिफिकेशन ईवी होगी, जोकि 60 किलोवाट-घंटे की बैटरी से चलेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने ईवी सेक्टर में उतरने के साथ जापान और यूरोप में एक्सपोर्ट तक की प्लानिंग कर ली है. इससे भारत में रोजगार बढ़ने के साथ देश की इकोनॉमी को भी काफी फायदा होगा. तो आइए जानते हैं आखिर मारुति सुजुकी की पूरी प्लानिंग क्या है?

ये है कंपनी की प्लानिंग
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत से यूरोप और जापान के बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) एक्सपोर्ट करने की प्लानिंग कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑटोमेकर के पास 500 किमी की हाई-रेंज वाली हाई-स्पेसिफिकेशन ईवी होगी और यह 60 किलोवाट-घंटे की बैटरी से चलेगी. कंपनी के सभी प्रोडक्ट, सर्विस, सॉल्यूशन और कंयूनिकेशन एक ही थीम ‘कस्टमर के विश्वास में वृद्धि’ पर होंगे. 

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार की संभावनाएं अधिक
कंपनी के अनुसार केवल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ही युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा कर सकता है और भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकता है. कंपनी द्वारा यूरोप और जापान में एक्सपोर्ट शुरू होने से भारत में अधिक ईवी का प्रोडक्शन होगा और उससे युवाओं को रोजगार मिलेगा.  
 
इन फ्यूल पर कार लाने की तैयारी में मारुति सुजुकी
ईवी और हाइब्रिड कारों के अलावा कंपनी बायो फ्यूल और हाइड्रोजन के आसपास मॉडल विकसित करने पर भी विचार कर रही है. कंपनी के अनुसार वह कार्बन उत्सर्जन और तेल की खपत से निपटने के लिए हर तरह की टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगी. भारत में विशाल मानव संसाधन, कृषि संसाधन और पशु संसाधन मौजूद हैं और ये सभी कुछ न कुछ बायो वेस्ट उत्पन्न करते हैं. इन्हें बायो फ्यूल में चेंज किया जा सकता है और इनमें बहुत कम कार्बन फुटप्रिंट होता है और कई बार इनमें से कार्बन पैदा ही नहीं होता है. ऐसे में भारत जल्द ही बायो फ्यूल में दुनिया का नंबर एक बन सकता है और बाकी दुनिया भी भारत से सीखना चाहिए. 

जापान में शुरू किया एक्सपोर्ट
कंपनी की योजना 2030 तक अपना एक्सपोर्ट बढ़ाने की है और उनका फोकस मल्टीपल ग्रोथ पर है.  आज भारत से उनका एक्सपोर्ट तीन गुना है इतना ही नहीं, आज से लगभग 6 वर्षों में ये तीन गुना और बढ़ जाएगा. कंपनी ने अपने उत्पादों को वापस जापान में एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. पिछले महीने इसने फ्रोंक्स को जापान निर्यात किया था. 1,600 से अधिक वाहनों की पहली खेप गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से जापान के लिए रवाना हुई. यह जापान में लॉन्च होने वाला एमएसआई का पहला स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) है.

इसे भी पढ़ें-Credit Card से संदिग्ध पेमेंट की तो अब नहीं खैर, FATF कर रही ये प्लानिंग...


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

15 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago