✕

होम / बिजनेस / बाजार में तेजी: सेंसेक्स 270 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी दिखाई मजबूती, जानें आज कहां है कमाई का मौका?

बाजार में तेजी: सेंसेक्स 270 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी दिखाई मजबूती, जानें आज कहां है कमाई का मौका?

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.01 अंक यानी 0.32% की बढ़त और NSE का निफ्टी 61.20 अंक यानी 0.24% चढ़कर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. बैंकिंग और चुनिंदा आईटी शेयरों में हुई लिवाली और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने बाजार को सहारा दिया. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.01 अंक यानी 0.32% की बढ़त के साथ 83,712.51 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 61.20 अंक यानी 0.24% चढ़कर 25,522.50 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स के 18 शेयर चढ़े, 12 गिरे

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही जबकि 12 शेयर नुकसान में बंद हुए. कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडानी पोर्ट्स, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूती रही. हालांकि, टाइटन कंपनी के शेयरों में 6% से ज्यादा की गिरावट आई. इसके अलावा ट्रेंट, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे दिग्गज शेयरों में भी कमजोरी दर्ज की गई.

इन शेयरों ने बनाया 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर

बाजार में जिन शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, उनमें Alok Industries, Lemon Tree Hotels, Sonata Software, Schaeffler India, Waaree Energies, Raymond Lifestyle और Aavas Financiers शामिल हैं. इन सभी शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जो इन कंपनियों में निवेशकों की मजबूत रुचि का संकेत देता है.

इन शेयरों से रहें दूर

दूसरी ओर, MACD (Moving Average Convergence Divergence) संकेतक ने Titan Company, BSE, Kirloskar Brothers, Angel One, Godfrey Philips, Aurobindo Pharma और Maharashtra Seamless जैसे शेयरों में कमजोरी के संकेत दिए हैं. इसका अर्थ है कि इन शेयरों में निकट भविष्य में गिरावट जारी रह सकती है. हालांकि बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है, लेकिन कुछ शेयरों में आई गिरावट यह संकेत देती है कि निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है. बाजार की दिशा को प्रभावित करने वाले वैश्विक और घरेलू संकेतकों पर नज़र रखना निवेश के लिहाज से जरूरी रहेगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

13 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.