✕

होम / बिजनेस / दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में मजबूती, जानिए आज कहां है निवेश का मौका?

दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में मजबूती, जानिए आज कहां है निवेश का मौका?

सोमवार को BSE का सेंसेक्स 442.61 अंक की तेजी के साथ 82,200.34 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 122.30 अंक चढ़कर 25,090.70 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने बीते दो सत्रों की गिरावट को पीछे छोड़ते हुए मजबूती दिखाई. बॉम्बें शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 442.61 अंक यानी 0.54% की तेजी के साथ 82,200.34 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 122.30 अंक या 0.49% चढ़कर 25,090.70 के स्तर पर बंद हुआ.

बाजार में यह उछाल एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में लिवाली के चलते आया. एक समय कारोबार के दौरान सेंसेक्स 516.3 अंक तक चढ़ गया था. निफ्टी ने भी 25,000 के नीचे बंद होने की पिछले हफ्ते की कमजोरी को पीछे छोड़ दिया.

कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर

Eternal (पूर्व में Zomato) ने सबसे अधिक रिटर्न दिया. इसके शेयरों में सबसे अधिक 5.38% की तेजी रही. कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों का रुझान इसके शेयर की ओर बढ़ा. ICICI बैंक के शेयर 2.76% चढ़े. इसका कारण जून तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 15.9% बढ़कर 13,558 करोड़ रुपये पहुंचना रहा. वहीं, HDFC बैंक के मुनाफे में हल्की गिरावट (1.31%) के बावजूद उसके शेयर में 2.19% की मजबूती देखी गई. इनके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए.

रिलायंस समेत कुछ दिग्गज शेयरों में गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3.29% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में रिकॉर्ड 26,994 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. इसके अलावा, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली.

आज किन शेयरों में दिख रहे खरीदारी के संकेत?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज निवेशकों की नजर उन शेयरों पर रखेगी, जिन्होंने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. इनमें Mastek Ltd, Eternal (पूर्व में Zomato), Jyoti CNC Automation, Persistent Systems, Apar Industries, UPL और ACME Solar Holdings जैसे शेयर शामिल हैं. इन सभी शेयरों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है, जो निवेश के अच्छे मौके का संकेत दे रही है.

इन शेयरों से रहें सावधान

कुछ शेयर ऐसे हैं जिनमें MACD (Moving Average Convergence Divergence) ने कमजोरी के संकेत दिए हैं. इनमें MRPL, Ceat, JP Power, AU Small Finance Bank, Newgen Software, Sterling and Wilson Renewable Energy और Sumitomo Chemical India के नाम शामिल हैं. इन शेयरों में गिरावट की आशंका है, इसलिए फिलहाल इनमें निवेश से बचना या सतर्क रहना बेहतर होगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago