✕

होम / बिजनेस / बाजार में उतार-चढ़ाव, निफ्टी 23,500 के करीब बंद, निवेशकों को ₹27,000 करोड़ का घाटा

बाजार में उतार-चढ़ाव, निफ्टी 23,500 के करीब बंद, निवेशकों को ₹27,000 करोड़ का घाटा

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 423.75 लाख करोड़ हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बजट के दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस उतार-चढ़ाव के बीच बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी नीचे से सुधरकर बंद हुए. खपत से जुड़े शेयरों में आज शानदार तेजी दिखी. FMCG, रियल्टी और ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी दिखी है. सेंसेक्स 5 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 77,506 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 26 अंक गिरकर 23,482 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 226 अंकों की गिरावट के साथ 53,486 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 80 अंकों की गिरावट के साथ 49,507 के स्तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें जोमैटो (Zomato) के शेयरों में 7.17 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), आईटीसी (ITC Hotels), आईटीसी (ITC) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 2.96 फीसदी से लेकर 4.98 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 3.71 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं लार्सन एंड टुब्रो (L&T), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), एनटीपीसी (NTPC) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में 0.14 फीसदी से लेकर 3.36% तक की गिरावट देखी गई.

2,087 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,037 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,087 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 1,821 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 129 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 62 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 72 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के ₹27,000 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 फरवरी को घटकर 423.75 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 31 जनवरी को 424.02 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 27,000 करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 27,000 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 hour ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 hour ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 hour ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

बड़ी खबरें