होम / बिजनेस / प्रॉफिट से इतना गुना अधिक वैल्यूएशन चाहती है IPO की तैयारी में जुटी MamaEarth
प्रॉफिट से इतना गुना अधिक वैल्यूएशन चाहती है IPO की तैयारी में जुटी MamaEarth
MamaEarth की पैरेंट कंपनी होनसा कंज्यूमर लिमिटेड ने आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा किए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
पर्सनल केयर ब्रैंड MamaEarth की पैरेंट कंपनी होनसा कंज्यूमर लिमिटेड का आईपीओ आने वाला है. हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी का वैल्यूएशन जिस तरह से बढ़ा है, उसने आईपीओ में निवेश करने वालों को थोड़ा आशंकित किया है. मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer Ltd ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं. इस इश्यू में 46.82 मिलियन शेयरों के लिए ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, 400 करोड़ रुपए के नए शेयर भी जारी होंगे.
इतने वैल्यूएशन की चाहत
कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 3 अरब डालर का वैल्यूएशन चाहती है. जबकि पिछले साल जनवरी में कंपनी का वैल्यूएशन 1.2 अरब डॉलर था. मामा अर्थ ने पिछले साल 14 करोड रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया था. इस हिसाब से देखें तो कंपनी 1714 गुना ज्यादा वैल्यूएशन चाहती है. Nykaa के मामले में यह 979 और Procter & Gamble के मामले में यह 91 गुना था. यानी मामा अर्थ इन दोनों कंपनियों से ज्यादा वैल्यूएशन चाहती है. इसलिए कुछ एक्सपर्ट्स को लगता है कि मामाअर्थ का आईपीओ कहीं दूसरा पेटीएम साबित न हो जाए.
बन जाएगी पहली कंपनी
यदि कंपनी अपने इस वैल्युएशन पर शेयर बाजार में लिस्ट हो जाती है, तो यह अपने प्रॉफिट के 1000 गुना से अधिक पर लिस्ट होने वाली कंपनी बन जाएगी. यहां गौर करने वाली बात यह है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर का पिछले साल का मुनाफा मामाअर्थ से ज्यादा था, इसके बावजूद कंपनी का वैल्यूएशन 62 के मल्टीपल पर मौजूद है. इसी तरह, गोदेराज के मामले में यह 57X, Gillette 56X, इमामी 23X और बजाज कंज्यूमर केयर 18X रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामाअर्थ अपनी बिक्री का बड़ा हिस्सा मार्केटिंग पर खर्च करती है. आईपीओ से मिलने वाले पैसों में से भी मार्केटिंग पर बड़ा खर्चा किया जा सकता है.
एंजेल निवेशक हैं शिल्पा शेट्टी
OFS में कंपनी की संस्थापक Ghazal Alagh, उनके पति वरुण अलघ, सोफिना, फायरसाइड वेंचर्स, इवोल्वेंस इंडिया, स्टेलारिस जैसे निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. वहीं, एंजेल निवेशक कुणाल बहल, ऋषभ मारीवाला, रोहित बंसल और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी हिस्सेदारी घटाएंगे. Honasa Consumer Ltd मामाअर्थ के अलावा 'द डर्मा' को और 'बीबीलंट' जैसे ब्रैंड भी चलाती है.
टैग्स