✕

होम / बिजनेस / मेक इन इंडिया' IPhone की विदेशों में धूम, एक्सपोर्ट में 82% की जबरदस्त बढ़ोतरी

मेक इन इंडिया' iPhone की विदेशों में धूम, एक्सपोर्ट में 82% की जबरदस्त बढ़ोतरी

PLI स्कीम और ग्लोबल डिमांड ने बढ़ाया स्मार्टफोन निर्यात, Apple और Samsung अहम भूमिका निभा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में मैन्युफैक्चर हुए iPhone की वैश्विक स्तर पर जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है. अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में Apple ने भारत से करीब 6 अरब डॉलर मूल्य के iPhone एक्सपोर्ट किए हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 82 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. यह उपलब्धि न सिर्फ Apple के लिए अब तक की सर्वश्रेष्ठ तिमाही रही, बल्कि भारत के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट इतिहास में भी यह सबसे बड़ी तिमाही बन गई है.

स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में 58 प्रतिशत की वृद्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple के दम पर भारत का कुल स्मार्टफोन निर्यात वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 58 प्रतिशत बढ़कर 7.72 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 4.9 अरब डॉलर था. इसमें Apple का योगदान करीब 78 प्रतिशत रहा, जो बताता है कि भारत में बने iPhone की वैश्विक बाजार में कितनी अधिक मांग है.

ट्रंप टैरिफ बन सकता है भविष्य की चुनौती

हालांकि, इस एक्सपोर्ट ग्रोथ के सामने ट्रंप टैरिफ के रूप में एक संभावित बाधा भी खड़ी हो सकती है. अमेरिका द्वारा ट्रेड एक्सपेंशन एक्ट सेक्शन 232 के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर आयात शुल्क लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल स्मार्टफोन निर्यात पर अस्थायी छूट दी गई है, लेकिन 14 अगस्त 2025 तक रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.

PLI स्कीम ने बदला परिदृश्य

भारत में स्मार्टफोन निर्यात को बढ़ावा देने में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम ने अहम भूमिका निभाई है. वित्त वर्ष 2021 में जहां स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 3.1 अरब डॉलर था, वहीं वित्त वर्ष 2025 तक यह बढ़कर 24.1 अरब डॉलर पहुंच गया. सिर्फ Apple ने अकेले 17.5 अरब डॉलर का योगदान दिया है.

Samsung भी दे रहा साथ

Apple के अलावा, Samsung भी भारत से स्मार्टफोन निर्यात में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बड़ा योगदान दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, Apple के तीन प्रमुख विक्रेता अपने PLI स्कीम के अंतिम वर्ष में हैं और उत्पादन व निर्यात को और तेज करने में लगे हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण और निर्यात क्षेत्र अब वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

21 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

22 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

22 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago