होम / बिजनेस / भारत-कनाडा विवाद के बीच Mahinda & Mahindra से आई ये बड़ी खबर

भारत-कनाडा विवाद के बीच Mahinda & Mahindra से आई ये बड़ी खबर

खालिस्तान के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. इसके मद्देनजर महिंद्रा ने भी एक ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और कनाडा (India-Canada) में चल रहे तनाव के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahinda & Mahindra) ने एक बड़ा कदम उठाया है. आनंद महिंद्रा के नेतृत्व वाली महिंद्रा की तरफ से बताया गया है कि उसकी कनाडा स्थित सब्सिडियरी कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन (Resson Aerospace Corporation) ने अपना संचालन बंद कर दिया है. महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास रेसन एयरोस्पेस में 11.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. बता दें कि भारत सरकार ने तनाव के मद्देनजर कनाडा के नागरिकों की भारत में एंट्री बैन कर दी है. सरकार ने कनाडा के नागरिकों के लिए उपलब्ध वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है.

अब नहीं रही सहयोगी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि रेसन को कॉर्पोरेशन कनाडा से 20 सितंबर 2023 से कामकाज बंद करने की मंजूरी के लिए आवश्यक दस्तावेज मिल गए हैं और रेसन ने अपना संचालन बंद कर दिया है. वह 20 सितंबर 2023 से कंपनी की सहयोगी नहीं है. गौरतलब है कि कनाडा में कई दूसरी भारतीय कंपनियों ने भी निवेश किया हुआ है. दोनों देशों के बीच अब तक अच्छा-खासा व्यापार होता रहा है, जिस पर अब संकट के बदल मंडरा रहे हैं.

शेयरों में आई गिरावट
उधर, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज यानी गुरुवार को गिरावट दर्ज हुई. कंपनी के शेयर 2.88% टूटकर 1,586.90 रुपए के लेवल पर बंद हुए. वैसे, पिछले छह महीनों में इस शेयर ने 36 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है. उधर, कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) के निवेश वाली कंपनियों के शेयरों में भी आज गिरावट देखने को मिली. CPPIB के पोर्टफोलियो में कोटक महिंद्रा बैंक, जोमैटो, नायका, इंडस टावर्स, लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी और पेटीएम जैसे कंपनियों के शेयर शामिल हैं. CPPIB के पास कोटक महिंद्रा बैंक में 2.68 प्रतिशत, जोमैटो में 2.3%, नायका में 1.47%, इंडस टावर्स में 2.18% और डेल्हीवरी में 6% हिस्सेदारी है. इसके अलावा, CPPIB ने देश की कई अनलिस्टेड कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

11 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

11 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

13 hours ago