✕

होम / बिजनेस / रेयर अर्थ मैगनेट संकट के बीच महिंद्रा का बड़ा फैसला: चीन पर नहीं रहेगी निर्भरता

रेयर अर्थ मैगनेट संकट के बीच महिंद्रा का बड़ा फैसला: चीन पर नहीं रहेगी निर्भरता

चीन पर निर्भरता घटाना भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए दीर्घकालिक स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम है. महिंद्रा जैसे बड़े ब्रांड्स का वैकल्पिक रास्ता अपनाना न केवल उद्योग की मजबूती दिखाता है, बल्कि खरीदारों के भरोसे को भी बनाए रखता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चीन द्वारा रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर लगाई गई पाबंदियों ने वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग को नई चुनौतियों के सामने ला खड़ा किया है. भारत में भी वाहन निर्माता कंपनियां इस संकट से जूझ रही हैं, लेकिन अब वे चीन पर निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रही हैं. इसी कड़ी में महिंद्रा ने एक ठोस कदम उठाते हुए साफ कर दिया है कि वह इस संकट का समाधान घरेलू स्तर पर तलाशेगी, जिससे न सिर्फ सप्लाई चेन को स्थिरता मिलेगी बल्कि ग्राहकों की चिंता भी कम होगी. 

महिंद्रा ने चुना वैकल्पिक रास्ता 

देश की प्रमुख SUV निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने रेयर अर्थ मैग्नेट संकट से निपटने की तैयारी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी आने वाले 9 महीनों तक रेयर अर्थ मैग्नेट की आपूर्ति वैकल्पिक स्रोतों से पूरी करेगी. इसके साथ ही इंजीनियरिंग स्तर पर भी दीर्घकालिक समाधान की दिशा में काम शुरू हो चुका है. महिंद्रा ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अमरज्योति बरुआ ने कहा, “हमने जो कदम उठाए हैं, उनके आधार पर वित्त वर्ष 2025-26 की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. अब हमें मीडियम और लॉन्ग टर्म के लिए काम करना होगा.”

तकनीक से निकलेगा हल

बरुआ के अनुसार, कंपनी की मौजूदा रणनीति सफल रही है और फिलहाल किसी बड़े संकट की आशंका नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि दीर्घकालिक विकास योजनाओं को देखते हुए इंजीनियरिंग स्तर पर गहरी मेहनत जरूरी होगी. कंपनी के इंजीनियर नई तकनीकों और समाधानों पर सक्रियता से काम कर रहे हैं.

अन्य कंपनियां भी इसी राह पर

महिंद्रा अकेली कंपनी नहीं है जो इस दिशा में कदम उठा रही है. हाल ही में मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया ने भी संकेत दिए हैं कि वे रेयर अर्थ की कमी को लेकर सतर्क हैं. दोनों कंपनियों के मुताबिक अभी तक उनके उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन इंजीनियर समाधान खोजने में जुटे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

22 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

23 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

2 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.