होम / बिजनेस / Mahindra ने इस एग्री-टेक फर्म पर लगाया बड़ा दांव, 5 साल का प्लान किया तैयार

Mahindra ने इस एग्री-टेक फर्म पर लगाया बड़ा दांव, 5 साल का प्लान किया तैयार

MITRA ने पिछले कुछ सालों में अपने रिवेन्यु में सुधार किया है. कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों का सफलतापूर्वक निर्यात कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने एग्रीकल्चर मशीनरी बिजनेस को मजबूत करने के लिए एक बड़ा दांव चला है. कंपनी फार्म इक्विपमेंट सेक्टर की मित्रा एग्रो इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (MITRA) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने जा रही है. फिलहाल कंपनी की MITRA में हिस्सेदारी 47.33% है, जो अब बढ़कर 100% हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा ने Omnivore से MITRA में उसकी हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है. इस तरह ये फर्म अब पूरी तरह से महिंद्रा की हो जाएगी.

Omnivore का दूसरा एग्जिट
पिछले करीब छह महीनों में एग्रीटेक फंड Omnivore का यह दूसरा बड़ा एग्जिट है. अगस्त 2022 में ओमनिवोर ने नीदरलैंड स्थित न्यूट्रको को अपनी हिस्सेदारी बेची थी और इस तरह वह एक्वाटेक स्टार्टअप Eruvaka से बाहर निकल गया था. बता दें कि MITRA की खासियत एग्रीकल्चर मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट बनाने में है. इसे अंगूर, अनार और संतरे जैसे फल उगाने वाले किसानों के लिए एक विश्वसनीय ब्रैंड माना जाता है.

रिवेन्यु को बनाया बेहतर
MITRA ने पिछले कुछ सालों में अपने रिवेन्यु में सुधार किया है. कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों का सफलतापूर्वक निर्यात कर रही है. इसके साथ ही कंपनी भारत और विदेशी बाजारों में अपने नेटवर्क के साथ-साथ प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार में तेजी लाने की योजना पर काम भी कर रही है. माना जा रहा है कि इस डील से महिंद्रा को अपने एग्रीकल्चर मशीनरी बिजनेस को और मजबूत करने में मदद मिलेगी. 

ये है महिंद्रा का लक्ष्य
मित्रा के संस्थापक देव बजाज ने कहा कि वह MITRA टीम और ओमनिवोर के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने भारतीय कृषि में सुधार की सोच को मजबूती से आगे बढ़ाया. MITRA से Mahindra & Mahindra तक की जर्नी संतोषजनक रही है. वहीं, ओमनिवोर के मैनेजिंग पार्टनर मार्क कान ने कहा कि महिंद्रा के बड़े डीलर नेटवर्क के जरिए MITRA की अत्याधुनिक तकनीक अब पूरे भारत में बागवानी किसानों के लिए उपलब्ध होगी. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य 5 वर्षों में अपने कृषि मशीनरी व्यवसाय को 10 गुना बढ़ाना है. इसके लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

34 minutes ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

2 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

3 hours ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

10 minutes ago