होम / बिजनेस / महाराष्ट्र रेल कॉर्पोरेशन ने GR Infraprojects को सौंपा करोड़ों का प्रोजेक्ट, झूम उठे शेयर 

महाराष्ट्र रेल कॉर्पोरेशन ने GR Infraprojects को सौंपा करोड़ों का प्रोजेक्ट, झूम उठे शेयर 

GR Infraprojects के शेयरों की कीमतों में तेजी देखी गई है. कंपनी के शेयरों में यह उछाल महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से एक प्रोजेक्ट मिलने के बाद आई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जीआर इंफ्राप्रोजेक्टस (GR Infraprojects) के महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. प्रोजेक्ट मिलने के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में उछाल देखने को मिली है. बता दें, कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है. तो चलिए जानते हैं कंपनी को मिला यह प्रोजेक्ट क्या है?

903 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट 
कंपनी को इस प्रोजेक्ट की कीमत 903.50 करोड़ रुपये है. कंपनी को कुल 17.624 किलोमीटर का काम करना है, जिसमें 1.14 किलोमीटर का अंडरपास भी शामिल है. बता दें, कंपनी को यह काम महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से मिला है. यह नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण के विस्तार से जुड़ा काम है. प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 30 महीने का समय मिला है. बता दें, जीआर इंफ्राप्रोजेक्टस ने हाल ही में अपनी सब्सिडियरी कंपनी GR Aligarh Kanpur Highway Private Limited (GAKHPL) को Bharat Highways InvIT को बेचा है. कंपनी को इस डील से 98.60 करोड़ रुपये मिले थे. 

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन 
महाराष्ट्र रेल कॉर्पोरेशन से मेट्रो और अंडरपास बनाने का काम मिलने के बाद कंपनी में शेयर में तेजी आई है. मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी में शेयर में 5 प्रतिशत तक की उछाल देखने को मिली. वहीं, बाद में शेयर में कुछ गिरावट नजर आई और यह खबर लिखने तक 2.22 प्रतिशत की तेजी के साथ1,702.90 रुपये पर कारोबार करता दिखा. बता दें, पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है. 6 महीने में शेयर की कीमत 30.10 प्रतिशत तक बढ़ी है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,859.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1,025 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 16,449.70 रुपये का है. जून तिमाही में कंपनी का कुल रेवन्यू 1896.54 करोड़ रुपये रहा है. बता दें, अप्रैल से जून तक कंपनी का कुल प्रॉफिट 151.96 करोड़ रुपये रहा था.

(डिस्क्लेमर : शेयर बाजार में निवेश जाखिमों के अधीन है. यह खबर केवल आपको जानकारी देने के लिए लिखी गई है. BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. किसी भी निवेश से पहले आप किसी एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

15 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

53 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

53 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

15 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago