✕

होम / बिजनेस / कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन...इस उम्मीद के साथ आज बाजार में लौटेंगे निवेशक

कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन...इस उम्मीद के साथ आज बाजार में लौटेंगे निवेशक

शेयर बाजार में लगातार आ रही गिरावट से परेशान निवेशक पुराने दिनों के लौटने की आस लगाए बैठे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राम नवमी की छुट्टी के बाद शेयर बाजार (Stock Market) आज खुल रहा है. इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते हमारा बाजार नीचे आ गया था. मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 456.10 अंक फिसलकर 72943.68 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 714.75 अंकों के नुकसान के साथ 22147.90 पर बंद हुआ था. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. बता दें कि पिछले कुछ सत्रों से आई गिरावट से पहले बाजार ने अच्छी-खासी बढ़त हासिल की थी.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए महज तीन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Poly Medicure, SterlingWilson Solar और Ingersoll-Rand में आज उछाल आ सकता है. इसका मतलब है कि इन स्टॉक्स पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Adani Gas, Indian Bank, IOB, Tata Chemicals, Jupiter Wagons और Swan Energy में मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इन पर भी रखें नजर
अब कुछ ऐसे शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में दिग्गज बैटरी निर्माता कंपनी Exide Industries, Eicher Motors, DOMS Industries, Phoenix Mills, Amara Raja Energy & Mobility, Jubilant Pharmova और Aegis Logistics शामिल हैं. DOMS Industries के शेयर इस साल अब तक 36.96% चढ़ चुके हैं. मंगलवार के गिरावट वाले बाजार में भी इसने 3.91% की बढ़त हासिल की थी. फिलहाल यह 1,750.80 रुपए के भाव पर मिल रहा है. Exide Industries के शेयर तो गदर काट रहे हैं. पिछले कारोबारी सत्र में यह 15.00% की छलांग लगाकर 470.40 रुपए पर पहुंच गया था. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. Bata India, HUL और Bandhan Bank इस लिस्ट में शामिल हैं.

आज आएंगे तिमाही नतीजे  
आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं. इसका भी असर मार्केट पर पड़ सकता है. 18 अप्रैल को दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस के साथ-साथ बजाज ऑटो, HDFC लाइफ, ICICI सिक्योरिटी, TV18 ब्रॉडकास्ट, नेटवर्क 18, मास्टेक, ओरिएंट होटल्स, स्वराज इंजन, Accelya Solutions India, Surana Solar और Eimco Elecon (India) अपने जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों का ऐलान करेंगी. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

2 minutes ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

29 minutes ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

3 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

3 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें