होम / बिजनेस / लग्जरी प्रोडक्ट्स पर अब कितना GST, जानें रेवेन्यू सेक्रेटरी ने क्या कहा

लग्जरी प्रोडक्ट्स पर अब कितना GST, जानें रेवेन्यू सेक्रेटरी ने क्या कहा

पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे में लाने की मांग पर उन्होंने कहा कि ईंधन पर लगने वाला कर केंद्र एवं राज्य सरकारों के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने सोमवार को ये साफ कर दिया कि लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 28 प्रतिशत की GST दर लागू रहेगी. इन प्रोडक्ट्स पर किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी.

बजाज ने उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा कि GST की दरों को युक्तिसंगत बनाने की GST काउंसिल की कवायद कर प्रणाली के 5 साल बाद आत्मनिरीक्षण का नतीजा है. उन्होंने कहा कि पॉलिसीमेकर्स को टैक्स रेट्स 15.5 प्रतिशत के राजस्व-तटस्थ स्तर तक ले जाने की कोई इच्छा नहीं है.

पेट्रोलियम उत्पादों को GST में कब लाया जाएगा?
पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे में लाने की मांग पर उन्होंने कहा कि ईंधन पर लगने वाला कर केंद्र एवं राज्य सरकारों के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा होता है. लिहाजा इसे लेकर कुछ आशंकाएं भी हैं. उन्होंने कहा कि हमें इसके लिए कुछ वक्त इंतजार करना होगा. 

लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 28% GST
उन्होंने कहा, 'जहां तक GST के कर ढांचे का सवाल है तो 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत की दरों में से हमें 28 प्रतिशत की दर बरकरार रखनी होगी. एक विकासशील एवं आय असमानता वाली अर्थव्यवस्था में कुछ ऐसे लग्जरी उत्पाद होते हैं जिन पर ऊंची कर दर लगाए जाने की जरूरत है. रही बात, अन्य तीन कर दरों कि हम उसे दो दरों में सीमित कर सकते हैं. हालांकि यह एक बहुत बड़ी चुनौती है.'

GST के तहत कर की चार दरें 
GST के तहत कर की चार दरें हैं. इनमें जरूरत वाली चीजों पर न्यूनतम 5 प्रतिशत की GST लगती है. वहीं लग्जरी प्रोड्क्टस पर अधिकतम 28 फीसदी की दर से टैक्स लगता है. इसके अलावा सोना, आभूषण एवं रत्नों के लिए तीन प्रतिशत की एक विशेष दर रखी गई है जबकि तराशे हुए हीरों पर 1.5 फीसदी की दर से GST लगता है.

तीन महीने का अतिरिक्त समय
जीएसटी परिषद ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में एक मंत्री समूह बनाया है जो कर दरों को युक्तिसंगत बनाने पर कार्य कर रहा है. मंत्री समूह को अंतिम रिपोर्ट देने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है. 

बजाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि नीति-निर्माता के तौर पर हम और राज्य सरकारें इस समय GST को इसी नजरिये से देख रहे हैं. हम इसे राजस्व तटस्थ दर 15.5 फीसदी के करीब ले जाने के लिए कुछ उत्पादों की दरें बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं.'

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

12 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

14 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

14 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

17 hours ago