✕

होम / बिजनेस / LTTS ने अमेरिका में 500 करोड़ रुपये की डील की, 5G और AI सेवाओं में होगा विस्तार

LTTS ने अमेरिका में 500 करोड़ रुपये की डील की, 5G और AI सेवाओं में होगा विस्तार

इस साझेदारी के तहत LTTS अमेरिका में नया डिलीवरी सेंटर स्थापित करेगी और रिसर्च, प्रोडक्ट डिज़ाइनिंग व नेटवर्क टेस्टिंग जैसी सेवाएं प्रदान करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की इंजीनियरिंग आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने अमेरिका की एक बड़ी वायरलेस टेलीकॉम कंपनी के साथ लगभग 500 करोड़ रुपये (60 मिलियन डॉलर) की बहुवर्षीय डील साइन की है. यह डील कंपनी को अमेरिका में अपने नेटवर्क सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन इंजीनियरिंग सेवाओं को विस्तार देने का अवसर प्रदान करेगी.

LTTS देगी रिसर्च, डेवलपमेंट और नेटवर्क टेस्टिंग सेवाएं

कंपनी ने इस रणनीतिक साझेदारी की जानकारी BSE को दी है. LTTS के अनुसार, यह करार ग्राहक के नेटवर्क सॉफ्टवेयर ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा. इस परियोजना के तहत LTTS रिसर्च एंड डेवलपमेंट, नए प्रोडक्ट की डिज़ाइनिंग और नेटवर्क कार्यक्षमता परीक्षण जैसी सेवाएं देगी.

अमेरिका में स्थापित होगा नया डिलीवरी सेंटर

LTTS ने बताया कि वह इस डील के तहत अमेरिका में एक नया डिलीवरी सेंटर भी शुरू करेगी. इसका उद्देश्य ग्राहक की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करना है. कंपनी ने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ तकनीकी सेवाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी और स्मार्ट नेटवर्क इनोवेशन को भी गति देगी.

5G और AI में मिलेगा विस्तार

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर अमित चड्ढा ने कहा कि यह साझेदारी हमारे ग्राहक के साथ संबंधों को और मजबूत करेगी. साथ ही 5G, नेटवर्क ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्रों में हमारी विशेषज्ञता को भी विस्तार देगी.

LTTS क्या करती है?

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो की लिस्टेड सब्सिडियरी है. यह कंपनी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी आधारित समाधान प्रदान करती है. इसके अंतर्गत उत्पाद डिजाइन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, टेस्टिंग और मेंटेनेंस सेवाएं शामिल हैं. 30 जून 2025 तक कंपनी के पास 23 डिज़ाइन सेंटर, 30 वैश्विक सेल्स ऑफिस और 105 इनोवेशन लैब्स हैं, जिनमें करीब 23,600 कर्मचारी कार्यरत हैं.

शेयर प्रदर्शन

LTTS का शेयर शुक्रवार को 4,227.30 रुपये पर बंद हुआ था. इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 5,990 रुपये और न्यूनतम 3,855 रुपये रहा है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 44,798 करोड़ रुपये है. पिछले छह महीनों में यह स्टॉक 22 प्रतिशत तक टूट चुका है, जबकि एक साल में 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हालिया गिरावट के बावजूद, इस नई डील से कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं को बल मिल सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार को बाजार खुलते ही LTTS का स्टॉक निवेशकों के रडार पर रहेगा और इसमें तेजी देखी जा सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago