होम / बिजनेस / L&T को मिले ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के मेगा ऑर्डर, माइनिंग और स्टील सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट्स से शेयर में आई तेजी

L&T को मिले ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के मेगा ऑर्डर, माइनिंग और स्टील सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट्स से शेयर में आई तेजी

इस परियोजना के तहत L&T डिजाइन और इंजीनियरिंग, उपकरणों की खरीद, डाउनहिल कन्वेयर सिस्टम, स्क्रीनिंग प्लांट, स्टॉकपाइल, यार्ड उपकरण, रैपिड वैगन लोडिंग सिस्टम समेत अन्य संबंधित सुविधाओं की स्थापना और कमीशनिंग का काम करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को मेटल्स और माइनिंग सेक्टर में ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ के दायरे वाले कई मेगा EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) ऑर्डर मिले हैं. सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों से मिले इन प्रोजेक्ट्स के बाद कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली और सोमवार के कारोबार में यह करीब 1% तक चढ़ गया.

देश की सबसे बड़ी आयरन ओर कंपनी से मिला बड़ा प्रोजेक्ट

L&T ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे पहला ऑर्डर देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की आयरन ओर उत्पादक कंपनी से मिला है. कंपनी वर्ष 2030 तक अपनी आयरन ओर उत्पादन क्षमता 10 करोड़ टन सालाना (MTPA) तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. इसी विस्तार कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में 18 MTPA क्षमता वाले आयरन ओर हैंडलिंग प्लांट के पैकेज BE-01C का ठेका L&T को दिया गया है.

इस परियोजना के तहत L&T डिजाइन और इंजीनियरिंग, उपकरणों की खरीद, डाउनहिल कन्वेयर सिस्टम, स्क्रीनिंग प्लांट, स्टॉकपाइल, यार्ड उपकरण, रैपिड वैगन लोडिंग सिस्टम (RWLS) समेत अन्य संबंधित सुविधाओं की स्थापना और कमीशनिंग का काम करेगी.

स्टील प्लांट विस्तार का भी मिला ठेका

कंपनी को दूसरा बड़ा ऑर्डर एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी से मिला है, जो पश्चिम बंगाल स्थित अपने स्टील प्लांट की क्षमता 2.5 MTPA से बढ़ाकर 7.1 MTPA कर रही है. इस विस्तार परियोजना के लिए L&T को डिजाइन एंड बिल्ड और बैलेंस ऑफ प्लांट से जुड़े कई पैकेज सौंपे गए हैं.

जिंक प्रोसेसिंग प्लांट के लिए भी मिला EPC ऑर्डर

इसके अलावा L&T को निजी क्षेत्र की एक प्रमुख मेटल कंपनी से जिंक प्रोसेसिंग प्लांट के लिए EPC कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है. इस प्रोजेक्ट में डिजाइन, इंजीनियरिंग, उपकरणों की खरीद, स्थापना, कमीशनिंग और साइट से जुड़ी अन्य सेवाएं शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि इससे नॉन-फेरस मेटल प्रोजेक्ट्स में उसकी विशेषज्ञता और मजबूत होगी.

EPC कारोबार में मजबूत स्थिति का प्रमाण

L&T के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कहा कि ये नए ऑर्डर मेटल्स और मिनरल्स EPC क्षेत्र में कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा कि इससे यह भी साबित होता है कि ग्राहक बड़े और जटिल औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने की L&T की क्षमता पर भरोसा करते हैं.

उन्होंने कहा कि भारत में मेटल और माइनिंग सेक्टर में बढ़ते निवेश के बीच L&T विश्वस्तरीय औद्योगिक ढांचा तैयार करने के लिए देश की प्रमुख कंपनियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

शेयर में दिखी तेजी

मेगा ऑर्डर की घोषणा का असर कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिला. सोमवार को L&T का शेयर 3,825 रुपये पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 3,815 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान शेयर करीब 1% चढ़कर 3,850 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 5.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

4 minutes ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

2 hours ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 hours ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

2 hours ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

3 hours ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

4 minutes ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

3 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

2 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

2 hours ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 hours ago