होम / बिजनेस / L&T फाइनेंस होल्डिंग्स ने बेच दिया अपना म्यूचुअल फंड करोबार, इस कंपनी से हुई डील

L&T फाइनेंस होल्डिंग्स ने बेच दिया अपना म्यूचुअल फंड करोबार, इस कंपनी से हुई डील

L&T ने म्यूचुअल फंड कारोबार बेचने के लिए HSBC एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) के साथ एक डील साइन की थी, जो अब पूरी हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की लीडिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों में शुमार L&T फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड ने अपना म्यूचुअल फंड करोबार बेच दिया है. पिछले साल लार्सन एंड ट्रूबो यानी L&T ने इसके लिए HSBC एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) के साथ एक डील साइन की थी, जो अब पूरी हो गई है. कंपनी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह डील 3,484 करोड़ रुपए में हुई है. 

13वां सबसे बड़ा फंड हाउस 
2021 के आंकड़ों के मुताबिक, एलएंडटी एमएफ देश का 13वां सबसे बड़ा फंड हाउस है. बता दें कि एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग अपनी बैलेंसशीट को मजबूती देने के लिए अपनी सहायक कंपनियों में वैल्यू अनलॉकिंग पर ध्यान दे रही है और म्यूचुअल फंड कारोबार की बिक्री इसी रणनीति के तहत की गई है. पिछले साल कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया गया था कि एचएसबीसी, एलएंडटी इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट लिमिटेड की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी.

2010 में हुई थी एंट्री
जुलाई 2010 में L&T Financial Services ने DBS Chola के अधिग्रहण के साथ ही म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज में कदम रखा था. इसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान स्थापित की. वहीं, दूसरी तरफ HSBC भारत में अपने रणनीतिक विस्तार पर ध्यान दे रही है और इस डील को उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी. 2021 की सितंबर तिमाही के अंत तक एलएंडटी म्यूचुअल फंड के पास कुल 80,300 करोड़ रुपए का असेट अंडर मैनेजमेंट (AMU) था. AMU का आशय फंड हाउस के पास निवेशकों की रकम से होता है.

रिटेल बिजनेस पर फोकस 
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ Dinanath Dubhashi का कहना है कि म्यूचुअल फंड व्यवसाय की बिक्री रिटेलाइजेशन की हमारी गति को मजबूती प्रदान करती है, जहां आज रिटेल पोर्टफोलियो मिक्स हमारी टोटल लोन बुक का 58% है. उन्होंने कहा कि इस डील के बाद हम अपने रिटेल बिजनेस पर ज्यादा फोकस कर सकेंगे. गौरतलब है कि इस साल अगस्त में एक मीडिया रिपोर्ट में L&T के चेयरमैन AM Naik के हवाले से बताया गया था कि कंपनी L&T Finance के नॉन रिटेल बिजनेस को बेचने पर फोकस कर रही है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

16 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

17 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

20 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

20 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

16 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

17 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

20 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

16 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

19 hours ago