✕

होम / बिजनेस / L&T-BEL बनाएंगे 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान, 2030 तक तैयार होंगे 140 फाइटर जेट

L&T-BEL बनाएंगे 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान, 2030 तक तैयार होंगे 140 फाइटर जेट

AMCA प्रोजेक्ट पर L&T और BEL की यह साझेदारी न सिर्फ वायुसेना को आधुनिक और घातक फाइटर जेट्स उपलब्ध कराएगा, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत जैसे विज़न को भी मजबूत करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय वायुसेना के सबसे महत्वाकांक्षी फाइटर जेट प्रोजेक्ट को अब दो बड़ी भारतीय कंपनियों का साथ मिलने जा रहा है. डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनियां लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) मिलकर भारत के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट को समर्थन देंगी.

एलएंडटी और बीईएल की रणनीतिक साझेदारी

एलएंडटी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वह और बीईएल मिलकर भारत सरकार की एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा जारी ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ (EOI) में हिस्सा लेंगे. दोनों कंपनियां आने वाले हफ्तों में इस संबंध में अपना प्रस्ताव जमा करेंगी. यह साझेदारी दोनों कंपनियों के डिफेंस एयरोस्पेस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में दशकों के अनुभव को जोड़कर भारत के पहले स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट के निर्माण में मदद करेगी.

एलएंडटी के चेयरमैन ने क्या कहा

एलएंडटी के चेयरमैन और एमडी एस. एन. सुब्रमण्यम ने इस साझेदारी को भारत की रक्षा क्षमताओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि इस सहयोग से राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और भारत की रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी.

बढ़ रहा है घरेलू रक्षा निर्माण पर फोकस

भारत सरकार पिछले कुछ वर्षों से घरेलू रक्षा उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं कि सरकार चाहती है कि निजी कंपनियों की हिस्सेदारी रक्षा उत्पादन में कम से कम 50% हो. आने वाले 10 वर्षों में सरकार का लक्ष्य है कि हर साल 2 से 2.5 लाख करोड़ रुपये (25 से 30 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश रक्षा क्षेत्र में किया जाए.

क्या है AMCA प्रोजेक्ट?

एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट भारतीय वायुसेना का सबसे महत्वाकांक्षी और अत्याधुनिक लड़ाकू विमान प्रोजेक्ट है. इसका मुख्य उद्देश्य पुराने हो चुके मिराज-2000 और जैगुआर जैसे विमानों को चरणबद्ध तरीके से रिटायर करना और उन्हें नई तकनीक से लैस फाइटर जेट्स से बदलना है. भारतीय वायुसेना का लक्ष्य है कि 2030 के दशक में 125 से 140 AMCA फाइटर जेट सेवा में शामिल किए जाएं.

बीईएल के चेयरमैन का बयान

बीईएल के चेयरमैन और एमडी मनोज जैन ने इस प्रोजेक्ट को भारत की बढ़ती रक्षा तकनीकी क्षमताओं का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि एलएंडटी की इंजीनियरिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन की विशेषज्ञता, और बीईएल की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में दक्षता मिलकर वायुसेना को विश्वस्तरीय समाधान देंगे.

शेयर बाजार में दिखा असर

साझेदारी की खबर के बाद एलएंडटी के शेयरों में बढ़त देखी गई. बुधवार को कंपनी का शेयर ₹3703.55 की ऊंचाई तक पहुंच गया. दोपहर 12:23 बजे यह शेयर 0.99% की बढ़त के साथ ₹3694.45 पर ट्रेड कर रहा था. दूसरी ओर, बीईएल का शेयर 1.56% गिरकर ₹398.10 पर पहुंच गया.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

39 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

58 minutes ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

6 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.