✕

होम / बिजनेस / Lexport की नई सर्विस लॉन्च: अब कानून, संचार और रणनीति एक ही प्लेटफॉर्म पर

Lexport की नई सर्विस लॉन्च: अब कानून, संचार और रणनीति एक ही प्लेटफॉर्म पर

Lexport द्वारा शुरू की गई Reputation & Crisis Practice भारत में अपनी तरह की पहली पहल है, जो कानूनी विशेषज्ञता, रणनीतिक संचार और संकट प्रबंधन को एकीकृत रूप में प्रस्तुत करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय कानूनी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, बुटीक मल्टीडिसिप्लिनरी लॉ फर्म Lexport ने अपनी नई सेवा Reputation & Crisis Practice की शुरुआत की है. यह भारत की पहली ऐसी सेवा है जो कानूनी विशेषज्ञता, प्रतिष्ठा जोखिम प्रबंधन, और रणनीतिक संचार को एक ही मंच पर लाकर पेश करती है.

क्यों है यह पहल खास?

तेजी से बदलते कारोबारी माहौल और सोशल मीडिया के दौर में, किसी कंपनी की प्रतिष्ठा को हुए नुकसान का प्रभाव, कानूनी संकट जितना ही गंभीर हो सकता है. Lexport की यह नई सेवा संगठनों को न केवल संकट से निपटने में मदद करेगी, बल्कि उन्हें उससे मजबूती से उबरने के लिए तैयार भी करेगी.

संस्थापक का दृष्टिकोण

Lexport के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर श्रीनिवास कोटनी कहते हैं "आज की दुनिया में प्रतिष्ठा सिर्फ एक पीआर मुद्दा नहीं ह, यह बोर्डरूम का मुद्दा है. हमारा लक्ष्य है कि हमारे क्लाइंट न सिर्फ संकट से बाहर निकलें, बल्कि पहले से अधिक सशक्त बनकर उभरें." बता दें, कोटनी के पास कॉर्पोरेट लॉ, टैक्सेशन, IPR और नियामक अनुपालन के क्षेत्रों में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है, उन्होंने इस संकट प्रतिक्रिया ढांचे की नींव रखी है.

संचालन की कमान अनिर्बान रॉय के हाथों में

Lexport के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अनिर्बान रॉय इस प्रैक्टिस का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्हें Reuters, The Wall Street Journal, Network18, और Business Today जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है. रॉय कहते हैं "हम कानून, मीडिया इंटेलिजेंस और संकट संचार सलाह के बीच की दूरी को खत्म कर रहे हैं. हमारा फोकस स्पीड, क्लैरिटी और लीगली-साउंड कम्युनिकेशन पर है."

Lexport की प्रमुख सेवाएं:

1. संकट पूर्व ऑडिट और जोखिम आकलन

2. SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) निर्माण और प्रशिक्षण

3. क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन

4. रियल-टाइम कानूनी + संचार रणनीति

5. हितधारकों से संवाद और मीडिया प्रबंधन

6. संकट के बाद प्रतिष्ठा पुनर्निर्माण और मुकदमेबाजी समर्थन

Lexport की एकीकृत सेवाएं कॉर्पोरेट कानून, अप्रत्यक्ष कराधान, IPR, अनुपालन और विधिक कार्यवाही, इसे एक वन-स्टॉप समाधान बनाती हैं. यह पहल न केवल प्रतिक्रियाशील है, बल्कि पूर्व-संकट से बचाव के लिए भी तैयार की गई है. Lexport की यह पहल अब भारत में कानूनी सलाह की दुनिया में एक नया बेंचमार्क स्थापित करती है, जहां कोर्ट में कानूनी सुरक्षा और मीडिया में सार्वजनिक प्रतिष्ठा, दोनों को समान रूप से महत्व दिया जाता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago