✕

होम / बिजनेस / Lenskart को SEBI से मिली IPO की मंजूरी, नवंबर में लॉन्च होगा 8,000 करोड़ रुपये का इश्यू

Lenskart को SEBI से मिली IPO की मंजूरी, नवंबर में लॉन्च होगा 8,000 करोड़ रुपये का इश्यू

Lenskart का IPO ना सिर्फ निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर बन सकता है, बल्कि यह भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में भी एक मील का पत्थर साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

देश की प्रमुख आईवियर रिटेल कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी नवंबर 2025 के मध्य तक बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है. यह इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है.

जल्द दाखिल होगा अपडेटेड प्रॉस्पेक्टस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लेंसकार्ट आने वाले हफ्तों में अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करेगी. जुलाई 2025 में कंपनी ने पहली बार सेबी के पास DRHP जमा किया था.

IPO का साइज और स्ट्रक्चर

इस पब्लिक इश्यू के जरिए लेंसकार्ट 2,150 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाएगी. इसके साथ ही कंपनी के फाउंडर पीयूष बंसल, नेहा बंसल, सुमीत कपाही और अमित चौधरी, साथ ही SoftBank, Premji Invest, Temasek, Kedaara Capital और Alpha Wave Global जैसे मौजूदा निवेशक 132.3 मिलियन शेयरों की बिक्री करेंगे. कुल मिलाकर, इस IPO का आकार ₹7,500 से ₹8,000 करोड़ तक हो सकता है.

मार्केट में रहेगा बड़ा आकर्षण

यह IPO 2025 में Tata Capital और LG Electronics के बाद सबसे बड़े इश्यूज में से एक माना जा रहा है. Kotak Mahindra, Morgan Stanley, Citi, Avendus Capital और Intensive Fiscal Services इस इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर नियुक्त किए गए हैं.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025 में लेंसकार्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया:

1. शुद्ध लाभ ₹297 करोड़, जबकि FY24 में ₹10 करोड़ का घाटा था.

2. रेवेन्यू 22% बढ़कर ₹6,625 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष ₹5,428 करोड़ था.

3. ईटी स्टार्टअप अवार्ड्स 2024 में लेंसकार्ट को "स्टार्टअप ऑफ द ईयर" का खिताब भी मिला.

IPO से जुटाई गई राशि कहां होगी इस्तेमाल

लेंसकार्ट अपने इश्यू से जुटाए गए फंड का उपयोग तीन प्रमुख क्षेत्रों में करेगी, पहला 272 करोड़ रुपये नए स्टोर खोलने के लिए, दूसरा 591 करोड़ रुपये मौजूदा 2,700 से ज्यादा स्टोर्स के किराए और तीसरे में लीज और संचालन खर्च शामिल है. शेष राशि का उपयोग अधिग्रहण और विस्तार में किया जाएगा.

कड़ी प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे

गुरुग्राम स्थित यह कंपनी तेजी से बढ़ते D2C आईवियर सेगमेंट में अग्रणी मानी जाती है. जहां Groww, Meesho, PhonePe और PhysicsWallah जैसी बड़ी कंपनियां सेबी की गोपनीय फाइलिंग के ज़रिए IPO लाने की तैयारी में हैं, वहीं लेंसकार्ट ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़कर लिस्टिंग का रास्ता साफ किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

1 hour ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

3 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें