✕

होम / बिजनेस / Lenskart ने Ajna Lens में किया रणनीतिक निवेश, स्मार्ट ग्लासेस की अगली पीढ़ी की तैयारी

Lenskart ने Ajna Lens में किया रणनीतिक निवेश, स्मार्ट ग्लासेस की अगली पीढ़ी की तैयारी

AI और XR तकनीक में माहिर Ajna Lens के साथ साझेदारी कर Lenskart अब कंज्यूमर-फ्रेंडली स्मार्ट ग्लासेस को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में बढ़ा कदम

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईवियर ब्रांड Lenskart ने मुंबई स्थित डीप-टेक स्टार्टअप Ajna Lens में रणनीतिक निवेश की घोषणा की है। यह साझेदारी Lenskart की स्मार्ट ग्लासेस श्रेणी में अपनी पकड़ मजबूत करने और अगली पीढ़ी की AI-पावर्ड XR तकनीक को आम उपभोक्ताओं तक लाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

यह निवेश Lenskart के Phonic ऑडियो ग्लासेस (दिसंबर 2024) के लॉन्च के बाद इस सेगमेंट में कंपनी के अगले चरण की शुरुआत का संकेत देता है. Ajna Lens, जिसे CES Innovation Award 2023 भी मिल चुका है, AI विज़न, स्पेशियल कंप्यूटिंग और XR तकनीकों पर काम करता है. कंपनी मुख्य रूप से डिफेंस, शिक्षा और एंटरप्राइज सेक्टर को सेवाएं देती है और डिजिटल व भौतिक दुनिया के बीच की दूरी को पाटने की दिशा में काम कर रही है.

Lenskart के को-फाउंडर और CEO पियूष बंसल ने कहा, “हम टेक्नोलॉजी की मदद से अपने ग्राहकों के लिए यूनिक और अर्थपूर्ण आईवियर एक्सपीरियंस देने का प्रयास करते रहे हैं। यह निवेश हमारी स्मार्ट ग्लास यात्रा का अगला अध्याय है। Ajna Lens के साथ यह रणनीतिक साझेदारी हमें इस कैटेगरी में इनोवेशन को तेज़ करने का अवसर देगी.”

Lenskart का मानना है कि उसकी फ्रेम डिज़ाइन, इंजीनियरिंग एक्सपर्टीज़ और 14 देशों में मौजूद ओम्नीचैनल नेटवर्क इस इनोवेशन को वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में मदद करेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

13 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.