होम / बिजनेस / Apple ने सबिह खान को बनाया नया COO, जेफ विलियम्स की लेंगे जगह

Apple ने सबिह खान को बनाया नया COO, जेफ विलियम्स की लेंगे जगह

30 साल से कंपनी से जुड़े हैं खान, इस महीने संभालेंगे नई जिम्मेदारी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple ने मंगलवार को सबिह खान को अपना नया मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer - COO) नियुक्त किया है. वे जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो इस साल के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कंपनी ने इसे लंबे समय से योजना के तहत लिया गया उत्तराधिकार बताया है.

सबिह खान इस महीने के अंत तक नया पद संभालेंगे. वे फिलहाल ऐपल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट - ऑपरेशंस के पद पर कार्यरत हैं. खान पिछले 30 वर्षों से Apple से जुड़े हुए हैं और उन्होंने कंपनी की सप्लाई चेन और ऑपरेशंस को बेहद मजबूत बनाया है.

Apple के बयान के अनुसार, जेफ विलियम्स तब तक सीईओ टिम कुक को रिपोर्ट करते रहेंगे और कंपनी के डिज़ाइन टीम व ऐप्पल वॉच की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी. उनके रिटायर होने के बाद डिज़ाइन टीम सीधे टिम कुक को रिपोर्ट करेगी.

सबिह खान ने 1995 में Apple के प्रोक्योरमेंट ग्रुप में शामिल होने से पहले GE Plastics में एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और की अकाउंट टेक्निकल लीडर के तौर पर काम किया था.

Apple के इस निर्णय को कंपनी के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो भविष्य की रणनीतियों और निरंतरता के लिहाज से महत्वपूर्ण है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

9 hours ago

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Flipkart के साथ लॉन्च करेगा Made-in-India फोन

कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ साझेदारी में किफायती 4G और 5G स्मार्टफोन पेश करेगी, जिनकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य वितरण चैनलों के जरिए की जाएगी.

9 hours ago

GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़ पहुंचा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में ग्रॉस GST कलेक्शन बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा. रिफंड समायोजित करने के बाद नेट GST कलेक्शन 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

11 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

11 hours ago

Komerz ने खरीदा ब्रिटेन का NOUGHTY, AI के दम पर ग्लोबल ब्यूटी मार्केट में एंट्री

करीब 6.4 मिलियन पाउंड मूल्य के इस अधिग्रहण में नकद और शेयर, दोनों शामिल हैं. यह Komerz द्वारा किए गए अधिग्रहणों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनका कुल मूल्य अब 50 मिलियन पाउंड से अधिक हो चुका है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

9 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

8 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

14 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

11 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

9 hours ago