✕

होम / बिजनेस / पिछले सप्ताह बाजार में रही तेजी, जानें आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

पिछले सप्ताह बाजार में रही तेजी, जानें आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 193.42 अंक यानी 0.23% बढ़त और NSE निफ्टी 55.70 अंक यानी 0.22% की तेजी के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बंद हुए. बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला, जबकि कुछ स्टॉक्स में दबाव भी देखा गया. कुछ शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार किया, वहीं MACD इंडिकेटर कुछ शेयरों में मंदी के संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं आज शेयर बाजार में आपको कहां फायदा हो सकता है और किन शेयरों से दूर रहने की जरूरत है?

बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 193.42 अंक यानी 0.23% बढ़कर 83,432.89 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,477.86 का ऊपरी और 83,015.83 का निचला स्तर छुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 55.70 अंक यानी 0.22% की तेजी के साथ 25,461 अंक पर बंद हुआ.

बैंक और आईटी शेयरों में दिखी मजबूती

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और एलएंडटी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. वहीं, ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी इंडिया जैसे स्टॉक्स दबाव में नजर आए और इनमें गिरावट दर्ज की गई.

इन शेयरों में दिखी तेज खरीदारी

शुक्रवार को कुछ शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया. इनमें Chennai Petroleum, Mastek Ltd, Sapphire Foods, BPCL, Bosch, Kirloskar Brothers और CreditAccess Grameen शामिल हैं. इन शेयरों में मजबूत खरीदारी का रुझान देखने को मिला, जो आगे भी तेजी का संकेत देता है.

इन पर भी रखें नजर

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में 17 प्रमुख स्टॉक्स पर निवेशकों और ट्रेडर्स को नजर रखने की जरूरत है. इनमें बैंकिंग, मेटल, एफएमसीजी, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. Senco Gold, IDBI Bank, Hazoor Multi Projects, Tata Steel, Bosch, Bank of India, Dabur, Godrej Consumer, IndusInd Bank, RVNL, Shyam Metalics, UltraTech Cement, ESAF Small Finance Bank, Jyoti CNC Automation, Shilpa Medicare, Mahindra Lifespace और BEML जैसे शेयरों में गतिविधि के संकेत हैं. इनमें कुछ कंपनियों ने तिमाही आधार पर दमदार ग्रोथ दर्ज की है, जबकि कुछ पर दबाव बना हुआ है. वहीं, नए ऑर्डर और प्रोजेक्ट लॉन्च जैसी घोषणाएं भी इन स्टॉक्स को फोकस में ला रही हैं.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

दूसरी ओर, MACD (Moving Average Convergence Divergence) इंडिकेटर के अनुसार, Trent, Nuvama Wealth Management, Sammaan Capital, BSE, Angel One, DCM Shriram और Authum Investment & Infrastructure के शेयरों में मंदी के संकेत मिल रहे हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में बिकवाली का दौर शुरू हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

14 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago