होम / बिजनेस / साल 2030 तक भारत की सड़कों पर होंगे 5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल: रिपोर्ट

साल 2030 तक भारत की सड़कों पर होंगे 5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल: रिपोर्ट

भारत में तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल में ग्रोथ हो रही है, इसका फायदा EV चार्जिंग कंपनियों को होगा. इस साल मार्च तक देश में 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल थे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है. कंसल्टेंसी फर्म KPMG की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2030 तक भारत की सड़कों पर 5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स होंगे. इस तेजी का फायदा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग कंपनियों को होगा. 

5 करोड़ होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स
KPMG ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसका शीर्षक है "इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग - अगला बड़ा अवसर", जिसमें कहा गया है कि इस साल मार्च तक भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या 10 लाख को पार गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2030 तक ये आंकड़ा 4-5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल तक पहुंच जाएगा. ये इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के इकोसिस्टम के खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ा मौका होगा. 

चार्जिंग स्टेशन की जरूरत बढ़ेगी
KPMG ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पूरे देश में अभी 1700 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन हैं, जो फिलहाल काम कर रहे हैं, जो कि इलेक्ट्रिक व्हीकल की तेज ग्रोथ को संभालने के लिए काफी नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक "फिर भी, सरकार की ओर से चार्जिंग नेटवर्क की पहुंच बढ़ाने और सार्वजनिक और निजी खिलाड़ियों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना है. जब EV चार्जिंग क्षेत्र में विकास क्षमता की बात आती है, तो KPMG का कहना है कि साल 2025 तक टू-व्हीलर सेगमेंट में 15-20% की ग्रोथ की उम्मीद है. और 2030 तक यह ग्रोथ 50-60% तक बढ़ने की उम्मीद है. जबकि थ्री व्हीलर्स के लिए 2025 तक 45-50% और 2030 तक 90-95% की ग्रोथ की संभावना है.

चार्जिंग स्टेशनों का मिश्रण जरूरी
KPMG की रिपोट के मुताबिक निजी पैसेंजर फोर-व्हीलर की जहां तक बात है,  साल 2025 तक चार्जिंग व्यवसाय 8-10% और 2030 तक 35-40% बढ़ने की उम्मीद है, जबकि फोर व्हीलर कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में साल 2025 तक ये ग्रोथ 15-20 परसेंट होने की संभावना है और 2030 तक 60-65% पहुंचने की उम्मीद है. KPMG का कहना है कि भारत की चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बिल्कुल अलग है, यह देखते हुए कि यहां दोपहिया और तिपहिया वाहनों का वर्चस्व है, जो कि विकसित देशों के ठीक उलट है जहां फोर- व्हीलर एक बड़ा सेगमेंट है. बिजली की जरूरतें EV सेगमेंट में अलग-अलग होती हैं, एक ही चार्जिंग विधि सभी सेगमेंट के लिए सही नहीं है. बल्कि अलग अलग कस्टमर सेगमेंट के हिसाब से पब्लिक और निजी चार्जिंग स्टेशनों का मिश्रण होना चाहिए. 

VIDEO: बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम, RBI बनाएगा 'Fraud Registry'


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

8 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

5 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

10 hours ago