होम / बिजनेस / Uday Kotak ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला?

Uday Kotak ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला?

कोटक महिंद्रा बैंक के CEO एवं MD के रूप में उदय कोटक का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को खत्म होना था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में उदय कोटक (Uday Kotak) ने कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO यानी चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर के पद से इस्तीफा दे दिया है. बैंक ने एक्सचेंजों के साथ 2 सितंबर को साझा की गई बातचीत के दौरान यह जानकारी दी है. माना जा रहा है कि उदय कोटक का इस्तीफा 1 सितंबर 2023 से लागू होगा. लेकिन साथ ही यह खबर भी आ रही है कि उदय कोटक बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कार्यरत रहेंगे.

क्यों दिया इस्तीफा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक के CEO एवं MD के रूप में उदय कोटक का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को खत्म होना था. अंतरिम व्यवस्था के तौर पर 31 दिसंबर 2023 तक बैंक के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक गुप्ता MD एवं CEO द्वारा किए जाने वाले कार्यों को पूरा करेंगे, लेकिन इस विषय पर अभी बैंक के अन्य सदस्यों एवं भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) की मंजूरी मिलना बाकी है. उदय कोटक ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि बैंक में उत्तराधिकार की व्यवस्था को ज्यादा सुविधापूर्ण बनाने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है. 

जारी है CEO की खोज?
इसके साथ ही उदय कोटक ने यह भी बताया है कि बैंक को फिलहाल RBI की मंजूरी का इंतजार है. इस साल फरवरी में मीडिया की ऐसी रिपोर्ट्स सामने आइन थी जिनमें कहा गया था कि कोटक महिंद्रा बैंक के बोर्ड ने CEO पर के उत्तराधिकारी की पहचान करने के लिए Egon Zehnder नामक एक कंसल्टिंग फर्म की मदद ली थी. उस वक्त मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह दावा भी किया गया था कि बैंक द्वारा अपने अरबपति फाउंडर उदय कोटक की जगह दूसरे CEO की खोज दुनिया भर में जारी है. कोटक महिंद्रा बैंक की अध्यक्षता शुरुआत से ही उदय कोटक द्वारा की जा रही है. आपको बता दें कि साल 1985 में इस संस्था की शुरुआत एक NBFC (नॉन-बांकिंग फाइनेंशियल कंपनी) के रूप में हुई थी. 

आगे भी करेंगे काम? 
उदय कोटक ने अपने संदेश में यह भी कहा कि कोटक (Kotak) ब्रैंड से वह बहुत ही करीबी रूप से जुड़े हुए हैं और आने वाले समय में भी वह संस्था के साथ नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और प्रमुख हिस्सेदार के रूप में जुड़े रहेंगे. पिछले कुछ सालों के दौरान कोटक महिंद्रा ने स्टेकहोल्डर्स के बहुत शानदार तरीके से वैल्यू बनाई है और साथ ही, सीधे तौर पर 1 लाख से ज्यादा नौकरियां भी प्रदान की हैं. 
 
यह भी पढ़ें: नोएडा पहुंची Corning, भारत में बनेगा सबसे मजबूत स्मार्टफोन ग्लास?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago