होम / बिजनेस / जानिए अपने पैसे को बढ़ाने के ये अहम तरीके 

जानिए अपने पैसे को बढ़ाने के ये अहम तरीके 

जानकारों का कहना है कि आप कुछ तरीकों से अपने पैसे में इजाफा कर सकते हैं. इनमें स्‍टॉक में पैसा लगाने के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग अपने पैसे को ग्रो करने के कुछ तरीकों में से एक हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमीर बनना हर कोई चाहता है, हर कोई चाहता है कि उसके पैसे में ग्रोथ हो. लेकिन पैसे को ग्रो करने के तरीकों के बारे में कम ही लोग जानते हैं. जो इन तरीकों को समझदारी से अपनाते हैं वो अपनी वेल्‍थ को ग्रो करने में कामयाब हो जाते हैं. आज हम आपको उन्‍हीं कुछ तरीकों के बारे में विस्‍तार से बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने पैसे की ग्रोथ कर सकते हैं. 

1)शेयरों में निवेश करना
पहले लोग अपने पैसे को बढ़ाने के लिए पारंपरिक तरीकों को अपनाते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है. आज तरीके बदल चुके हैं. आज युवा से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई शेयर बाजार में निवेश कर रहा है और इस प्रकार का निवेश लगातार बढ़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट में जानकार कहते हैं कि यदि आप इस बाजार को जानते हैं, और जोखिम को समझ कर निवेश करते हैं, तो आप यहां अपने पैसे को लगा सकते हैं. शेयर बाजार कई बार बेहतर रिटर्न देने में कामयाब रहा है. लेकिन इसके जानकार कहते हैं कि यहां बेहतर रिटर्न के साथ आपके पैसे पर जोखिम भी उतना ही होता है. 

2) प्रॉपर्टी रेंट पर देना भी है एक उपाय 
अगर आप किसी ऐसी जगह में रहते हैं जो कोई पर्यटन स्‍थल है या कोई ऐसी जगह है जहां रेंटेड प्रॉपर्टी की मांग होती है, तो आप अपने घर के अतिरिक्‍त हिस्‍से को रेंट आउट करने के बारे में भी सोच सकते हैं. इससे भी आप अतिरिक्‍त आय कर सकते हैं. जानकार कहते है कि एयरबीएनबी इसके लिए प्राइमेरी प्‍लेटफॉर्म हो सकता है. जहां के जरिए आप अपने घर के लिए गेस्‍ट या रेंटर की तलाश कर सकते हैं. इससे आपको जहां उस प्रॉपर्टी से कुछ इनकम होगी वहीं दूसरी ओर आपकी प्रॉपर्टी का भी सही इस्‍तेमाल होगा.

3) लीज रेंटल डिस्काउंटिंग (एलआरडी)
एक अन्य तरीका अपनी प्रॉपर्टी को लीज रेंटल डिस्काउंटिंग (एलआरडी) करके आय करने का भी है. इसके तहत कोई भी व्‍यक्ति अपनी जमीन को लीज पर देकर एकमुश्‍त पैसा ले लेता है. साथ ही एकमुश्‍त पैसा देने पर लीज पर लेने वाले का किराया भी कम हो जाता है. इससे होता ये है कि एक ओर जमीन के मालिक को जहां एकमुश्‍त पैसा मिल जाता है वहीं दूसरी ओर जमीन लेने वाले को किराए में भी रियायत मिल जाती है. ये तरीका भी अतिरिक्‍त आय करा सकता है.

4) डिजिटल मार्केटिंग
इसके बाद आखिर में आती है डिजिटल मार्केटिंग.  अगर आप नियमित नौकरी नहीं करते हैं, तो ऐसे में ये तरीका आपकी आय बढ़ाने का एक बेहतरीन विकल्‍प है. जानकार कहते हैं कि आप अपने ब्लॉग, वेब पेज या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके वस्तुओं या सेवाओं का विज्ञापन कर सकते हैं. जब कोई आपके लिंक के माध्यम से खरीदारी करता है तो आप उसके जरिए कमीशन कमाते हैं. आप सोशल मीडिया के लिए सामग्री बनाने, पोस्ट शेड्यूल करने, फॉलोवरों के साथ जुड़ने के साथ बिजनेस कर सकते हैं.

यही नहीं कई लोग अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के लिए प्रोफेशनल लोगों की मदद चाहते हैं तो ऐसे में आप उन्‍हें अपनी एक्‍सपर्ट सलाह के जरिए मदद कर सकते हैं, जिसके बदले में आप कुछ कमा सकते हैं. जो भी सलाह दी गई हैं वो जानकारों की राय के आधार पर हैं. कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने एक्‍सपर्ट से उस पर जरूर राय लें. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

13 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

17 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

13 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

13 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago