होम / बिजनेस / अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री?

अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री?

साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री भी बड़े कारोबारी थे. मिस्त्री ने 1991 में पिता के कारोबार में हाथ बांटना शुरू किया और उसे बुलंदियों तक पहुंचाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बिजनेस टायकून साइरस मिस्त्री उस वक्त तब सुर्ख़ियों में आए थे जब उन्हें टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया. इसके बाद वह टाटा संस से विवादों की वजह से लंबे समय तक चर्चा का केंद्र रहे. साइरस मिस्त्री ने 2012 में कंपनी के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाला और 2016 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया. महज चार साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने टाटा संस में कई बड़े बदलाव कर दिए थे. 

70,957 करोड़ रुपए नेटवर्थ
साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री भी बड़े कारोबारी थे. मिस्त्री ने 1991 में पिता के कारोबार में हाथ बांटना शुरू किया और उसे बुलंदियों तक पहुंचाया. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, पालोनजी मिस्त्री ने अपने निधन के समय करीब 29 बिलियन से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की थी, जिससे वह भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2018 में साइरस मिस्त्री की व्यक्तिगत नेटवर्थ 70,957 करोड़ रुपए थी. जाहिर है अब तक इसमें कई गुना इजाफा हो गया होगा. 

आयरलैंड, लंदन में भी घर 
साइरस मिस्त्री अपनी पत्नी रोहिका छागला के साथ मुंबई स्थित एक आलीशान घर में रहते थे. मुंबई के अलावा आयरलैंड, लंदन और दुबई में भी उनके घर हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह भी कहा गया है कि साइरस मिस्त्री के नाम पर शानदार याट है और उनके पास आयरलैंड की भी नागरिकता थी. मिस्त्री ने 1992 में देश के विख्यात वकीलों में शामिल इकबाल चागला की बेटी रोहिका चागला से शादी रचाई थी. साइरस मिस्त्री टाटा परिवार के काफी करीब रहे हैं. बताया जाता है कि उनकी एक बहन की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई थी.

तैयार किया था ये प्रस्ताव  
मिस्त्री ने स्कूली पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से की. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह इंग्लैंड चले गए. वहां उन्होंने लंदन के इंपीरियल कॉलेज से इंजीनियरिंग में डिग्री ली और लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री हासिल की. बताया जाता है कि टाटा संस में रहने के दौरान व युवाओं को प्रमोट करना चाहते थे. इसके साथ ही उन्होंने घाटे में चल रही कंपनियों को बंद करने का प्रस्ताव दिया था. इस प्रस्ताव में गुजरात स्थित टाटा ग्रुप की कपड़ा कंपनी का भी नाम शामिल था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

53 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago