✕

होम / बिजनेस / क्या आपको इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI  के नए मास्टर सर्कुलर की जानकारी है?

क्या आपको इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI  के नए मास्टर सर्कुलर की जानकारी है?

IRDAI ने बीमा पॉलिसी धारकों  के अधिकारों को लेकर एक मास्टर सर्कुलर जारी किया है. इसमें कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आपने बीमा कवर लिया हुआ है या कोई नई इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के मास्टर सर्कुलर के बारे में जानकारी होनी चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IRDAI ने बीमा पॉलिसी धारकों  के अधिकारों को लेकर एक मास्टर सर्कुलर जारी किया है. इस सर्कुलर में ई-इंश्योरेंस पॉलिसी, हेल्थ लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के क्लेम सेटलमेंट की समयसीमा के साथ ही हेल्थ बीमा पॉलिसी धारकों के अधिकारों का जिक्र है.  

ई-पॉलिसी होंगी जारी
इरडा की तरफ से कहा गया है कि सभी बीमा पॉलिसी इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में जारी की जानी चाहिए. इन पॉलिसियों पर ग्राहक द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर किए जा सकते हैं. यदि ग्राहक चाहें तो बीमा कंपनी से फिजिकल पॉलिसी भी जारी करने को कह सकते हैं. इसके लिए उन्हें प्रपोजल फॉर्म में अपनी इच्छा बतानी होगी. 

15 दिन में जरी होगी पॉलिसी
बीमा कंपनी को प्रपोजल फॉर्म स्वीकार करने के 15 दिनों के भीतर ही पॉलिसी जारी करनी होगी. नए नियमों के तहत इंश्योरेंस कंपनी को प्रपोजल फॉर्म के साथ इनीशियल प्रीमियम जमा करने की अनुमति नहीं है.  इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ, पॉलिसी धारकों को बीमा कंपनी से कुछ ज़रूरी दस्तावेज प्राप्त करने चाहिए. उदाहरण के तौर पर पॉलिसी डॉक्यूमेंट के लिए कवरिंग लेटर, जिसमें फ्री लुक अवधि की जानकारी दी गई हो. पॉलिसी डॉक्यूमेंट , संभावित ग्राहक द्वारा पेश प्रपोजल फॉर्म की प्रति, बेनिफिट इलेस्ट्रेशन की प्रति, कस्टमर इनफार्मेशन शीट  आदि.

30 दिनों का मिलेगा समय
IRDAI के सर्कुलर में कहा गया है कि एक साल या उससे अधिक की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए बीमा धारकों को 30 दिनों क फ्री लुक पीरियड मिलेगा. यदि पॉलिसी होल्डर बीमा की शर्तों या नियमों से असंतुष्ट है, तो उसके पास 30 दिनों के भीतर पॉलिसी को रद्द करने का विकल्प होगा.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें