होम / बिजनेस / Kuwait: जिस कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग क्या है उसका बिज़नेस, कौन है मालिक?

Kuwait: जिस कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग क्या है उसका बिज़नेस, कौन है मालिक?

कुवैत की एक बिल्डिंग में लगी आग में कई लोगों की मौत हुई है. अपनी जान गंवाने वालों में भारतीय भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

खाड़ी देश कुवैत (Kuwait) से एक बेहद दर्द देने वाली खबर आई है. यहां की एक बिल्डिंग में आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 42 भारतीय भी शामिल हैं. दक्षिणी कुवैत के मंगफ इलाके में मौजूद यह बिल्डिंग में लगभग 150 प्रवासी मजदूरों का निवास थी. भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र और नेपाल के कामगार भी यहां रह रहे थे. इस बिल्डिंग को एनबीटीसी ग्रुप (NBTC Group) ने लीज पर लिया था.  .

सबसे बड़ा कंस्ट्रक्शन ग्रुप
एनबीटीसी ग्रुप का एक सुपरमार्केट भी है, जिसके कर्मचारी भी उस बिल्डिंग में मौजूद थे. इस समूह की स्थापना 1977 में हुई थी. कंपनी के लिंक्डिन प्रोफाइल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह एक कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी है, जो कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, टेक्निकल सर्विस, हैवी इक्विपमेंट लीजिंग, लॉजिस्टिक्स, होटल्स और रिटेलिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है. एनबीटीसी ग्रुप के करीब 14000 कर्मचारी हैं. इस समूह का मूल रूप से केरल निवासी एक बिजनेसमैन से सीधा संबंध है. कुवैत के सबसे बड़े कंस्ट्रक्शन समूहों में शुमार NBTC का कारोबार मिडल ईस्ट और भारतीय उपमहाद्वीप में फैला है. 

समूह पर उठ रहे सवाल 
एनबीटीसी ग्रुप ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि पीड़ित परिवारों के लिए हरसंभव सहायता की बात कही है. हादसे के बाद बिल्डिंग में फायर सेफ्टी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि एनबीटीसी ग्रुप ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाही बरती है. वहीं, समूह का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है. केरल के तिरुवल्ला से संबंध रखने वाले केजी अब्राहम (KG Abraham) इस समूह के ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं.      

कोच्ची में 5-स्टार होटल
69 वर्षीय अब्राहम तीन दशक से कुवैत में रह रहे हैं. वह कोच्चि स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा के मालिक भी हैं. इसके साथ ही उन्होंने केरल के कई बड़े प्रोजेक्ट में उन्होंने पैसा लगाया हुआ है. अब्राहम की दौलत को लेकर कोई सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनका साम्राज्य अरबों डॉलर का है. 2007 में उन्होंने केरल में 600 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया था. 2018 और 2019 में केरल में आई बाढ़ के दौरान भी उन्होंने लोगों की दिल खोलकर मदद की थी. अब्राहम ने ब्लॉकबस्टर फिल्म Aadujeevitham में भी पैसा लगाया था. बिल्डिंग हादसे के बाद से वह एकदम चर्चा में आ गए हैं. वहीं, हादसे की खबर सामने आते ही एनबीटीसी ग्रुप की वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago