होम / बिजनेस / क्या वास्तव में इंश्योरेंस सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित होगा Bima Sugam?

क्या वास्तव में इंश्योरेंस सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित होगा Bima Sugam?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीमा सुगम को तैयार करने के लिए पहले लगभग 85 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर 200 करोड़ रुपए कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंश्योरेंस सेक्टर (Insurance Sector) में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. इस बदलाव के अमल में आने के बाद बीमा कंपनियों से लेकर आम ग्राहक तक सभी को कई फायदे मिलेंगे. भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म लेकर आ रहा है, जहां सभी बीमा कंपनियां अपने तमाम उत्पादों के साथ उपलब्ध रहेंगी. यहां किसी भी तरह के बीमा से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा. ये प्लेटफॉर्म एक सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केट की तरह काम करेगा. 

पॉलिसी नंबर से हो जाएगा काम 
बीमा सुगम (Bima Sugam) नामक इस प्लेटफॉर्म को लेकर बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं. IRDAI का दावा है कि बीमा सुगम इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा. इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक अलग-अलग कंपनियों के बीमा उत्पादों में से अपनी पसंद का विकल्प आसानी से चुन पाएंगे. यहां लाइफ इंश्योरेंस से लेकर हेल्थ, मोटर सहित सभी बीमा जरूरतें पूरी हो सकेंगी. सबसे ज्यादा खास बात ये है कि Bima Sugam किसी भी तरह के बीमा क्लेम को निपटाने में भी मदद करेगा. इसके लिए किसी स्पेशल डॉक्यूमेंट की नहीं, बल्कि सिर्फ पॉलिसी नंबर की जरूरत होगी.

बजट में हो गया इतना इजाफा
बीमा सुगम को तैयार करने के लिए पहले लगभग 85 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर 200 करोड़ रुपए कर दिया गया है. IRDAI ने प्लेटफॉर्म के निर्माण के लिए एक पैनल की नियुक्ति की है और सर्विस प्रोवाइडर नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है. ये प्लेटफॉर्म पॉलिसी होल्डर के लिए अपने बीमा कवरेज के मैनेजमेंट के लिए एक सिंगल विंडो के रूप में काम करेगा. सरल शब्दों में कहें तो बीमा सुगम प्लेटफॉर्म के शुरू होने के बाद आप बीमा से जुड़े सारे काम इस एक प्लेटफॉर्म पर निपटा सकेंगे.

इस तरह मिलेगा फायदा
एक्सपर्ट मानते हैं कि ये प्लेटफॉर्म कंपनियों से लेकर ग्राहकों तक, सभी के लिए फायदेमंद होगा. मौजूदा वक्त में हर कंपनी ढेरों पॉलिसी ऑफर करती है. ऐसे में यह जानकारी रखना बेहद मुश्किल हो जाता है कि सबसे अच्छा और सस्ता बीमा कौन दे रहा है, विभिन्न बीमा योजनाओं के फायदे और नुकसान क्या हैं? चूंकि बीमा सुगम पर सबकुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, इसलिए ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुनने में आसानी होगी. इसके साथ ही बीमा का प्रीमियम भी कम हो सकता है. दरअसल, इस प्लेटफॉर्म से बीमा कंपनियों के लिए प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन लागत कम हो जाएगी. ऐसे में उनके लिए अपने प्रोडक्ट को सस्ता करना आसान होगा और ग्राहकों को कम प्रीमियम पर बेहतर प्रोडक्ट मिल सकेंगे. यह भी संभव है कि IRDAI बीमा सुगम के जरिए बीमा खरीदने पर कुछ डिस्काउंट दे. 

इस तरह काम करेगा बीमा सुगम
जानकारी के अनुसार, बीमा सुगम पर ग्राहक एक बीमा अकाउंट खोलेंगे और सभी पॉलिसियां इसी से जुड़ी रहेंगी. इससे फिजिकल डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत अपने आप समाप्त हो जाएगी. साथ ही पॉलिसी खरीदने में होने वाली कागजी कार्रवाई भी कम हो जाएगी. क्लेम सेटलमेंट और पॉलिसी रिन्यू कराने जैसे काम भी तेजी से किए जा सकेंगे. उदाहरण के तौर पर आपने लाइफ इंश्योरेंस किसी एक कंपनी से लिया है. जबकि हेल्थ और कार इंश्योरेंस पॉलिसी अलग-अलग कंपनियों की है. मौजूदा व्यवस्था के तहत आपको तीनों पॉलिसियों को मैनेज करने के लिए अलग-अलग अकाउंट में लॉग इन करना होता है. जबकि बीमा सुगम में ऐसा नहीं होगा. आपको बस अपने बीमा सुगम अकाउंट में लॉग इन करना होगा और वहां सभी पॉलिसी की डिटेल मिल जायेगी. सीधे शब्दों में कहें तो आप सही पॉलिसी की पहचान, उसे खरीदना, दावों का निपटान, पॉलिसी रिन्यू कराने सहित ढेरों काम एक ही जगह पर कर पाएंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

12 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

13 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.