✕

होम / बिजनेस / 1500 करोड़ के IPO से पहले KFin Tech ने एंकर निवेशकों से जुटाई बड़ी रकम

1500 करोड़ के IPO से पहले KFin Tech ने एंकर निवेशकों से जुटाई बड़ी रकम

मौजूदा समय में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में 74.37 फीसदी हिस्सेदारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म KFin Technologies ने शुरुआती शेयर-बिक्री से पहले एंकर निवेशकों से 675 करोड़ रुपये जुटाए हैं. शुक्रवार को बीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, कंपनी ने 44 फंडों को 366 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1.84 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है.

इन कंपनियों को किए गए शेयर आवंटित

जिन कंपनियों को शेयर आवंटित किए गए हैं उनमें गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई, मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई, कोपथल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स और परी वाशिंगटन इंडिया मास्टर फंड लिमिटेड शामिल हैं.

इसके अलावा एक्सिस म्यूचुअल फंड, सुंदरम म्यूचुअल फंड, एडलवाइस म्यूचुअल फंड और यूटीआई म्यूचुअल फंड समेत अन्य को शेयर आवंटित किए गए।आंकड़ों से पता चलता है कि एंकर निवेशकों को 1.84 करोड़ इक्विटी शेयरों के कुल आवंटन में से 69.67 लाख इक्विटी शेयर या कुल का लगभग 38 प्रतिशत कुल 17 योजनाओं के माध्यम से 8 घरेलू म्यूचुअल फंडों को आवंटित किया गया था.

1500 करोड़ रुपये का है आईपीओ

कंपनी का आईपीओ उसके मौजूदा प्रमोटर जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड पीटीई लिमिटेड द्वारा 1,500 करोड़ रुपये तक का शुद्ध ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) होगा. कंपनी को प्रस्ताव से कोई आय प्राप्त नहीं होगी, क्योंकि यह सब प्रवर्तक के पास जाएगा. मौजूदा समय में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में 74.37 फीसदी हिस्सेदारी है.

19 दिसंबर को खुलेगा इश्यू

347-366 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ इश्यू 19 दिसंबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 21 दिसंबर को खत्म होगा. KFin Technologies का अधिकांश स्वामित्व निजी इक्विटी निवेशक जनरल अटलांटिक द्वारा मैनेज किए गए फंडों के पास है. कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के फिनटेक में भी 9.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे उसने 2021 में अधिग्रहित किया था.

VIDEO: कैसे टेस्टिंग सेक्‍टर में आने जा रहा है बड़ा बूस्‍ट, जानिए TIICCI के चेयरमैन शैलेन्‍द्र सरोज से

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

4 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

5 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

5 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

5 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

10 hours ago