✕

होम / बिजनेस / कम नहीं हो रही हैं केजरीवाल की परेशानियां, अब लगा ये झटका 

कम नहीं हो रही हैं केजरीवाल की परेशानियां, अब लगा ये झटका 

शराब नीति की जांच शुरू होने के बाद अब तक ईडी कई लेागों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसमें मनीष सिसोदिया, विजय नायर और अरविंद केजरीवाल वो प्रमुख नाम हैं जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से गिरफ्तार हुए हैं तब से उनकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार को जहां उनके मंत्री ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस्‍तीफा दे दिया वहीं दूसरी ओर अब डॉयरेक्‍ट्रेट ऑफ विजिलेंस ने उनके पीए विभव कुमार को हटा दिया है. विजिलेंस विभाग की ओर से जारी हुए आदेश के अनुसार उनकी सेवाओं को तत्‍काल प्रभाव से खत्‍म कर दिया गया है. 

आखिर विजिलेंस विभाग ने क्‍यों उठाया ये कदम 
विजिलेंस विभाग की ओर से इस कार्रवाई से पहले विभव कुमार से शराब घोटाले में पूछताछ हो चुकी है. विजिलेंस विभाग की ओर से जो कार्रवाई की गई है उसकी वजह उनकी नियुक्ति के समय उचित प्रक्रियाओं का पालन न होना बताया गया है. यही नहीं उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को भी इसकी वजह बताया गया है. इससे पहले मंगलवार को दिल्‍ली हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को सही बताते हुए कहा था कि ईडी ने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है. वहीं उनकी ओर से राउज ऐवेन्‍यू कोर्ट की ओर से हफ्ते में पांच दिन अपने वकील से मिलने की जो इजाजत उन्‍होंने मांगी थी उस याचिका को भी खारिज कर दिया है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिलने को बेकरार हैं टेस्ला वाले Musk, सोशल मीडिया पर बयां की इच्छा

राजकुमार आनंद ने दिया मंत्रीपद से 
दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संकट यही खत्‍म नहीं हुआ. उनके एक मंत्री ने केजरीवाल और उनकी पार्टी पर आरोप लगाते हुए इस्‍तीफा दे दिया था. राजकुमार आनंद ने इस्‍तीफा देने के बाद कहा कि केजरीवाल राजनीति बदलने आए थे लेकिन राजनीति तो नहीं बदली ये खुद बदल गए. उन्‍होंने कई गंभीर आरोप लगाते हुए भी कहा कि आम आदमी का जन्‍म भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए हुआ था लेकिन आज खुद पार्टी भ्रष्‍टाचार के दलदल में फंस चुकी है. 

शराब नीति में अब तक हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां 
शराब नीति की जांच शुरू होने के बाद अब तक ईडी कई लेागों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसमें मनीष सिसोदिया, विजय नायर, संजय सिंह, और अरविंद केजरीवाल वो प्रमुख नाम हैं जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है. हालांकि संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. लेकिन अभी भी तीन बड़े नेता जेल में हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार अपने बेल को लेकर अलग-अलग अदालतों में चक्‍कर लगा रहे हैं लेकिन उन्‍हें जमानत नहीं मिल रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

21 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago