✕

होम / बिजनेस / पैसे रखें तैयार, 3 कंपनियों के आईपीओ को SEBI की मंजूरी, 2100 करोड़ रुपये जुटाएंगी कंपनियां

पैसे रखें तैयार, 3 कंपनियों के आईपीओ को SEBI की मंजूरी, 2100 करोड़ रुपये जुटाएंगी कंपनियां

इन तीनों कंपनियों को सेबी की तरफ से ऑब्जर्वेशन लैटर जारी करते हुए आईपीओ लाने के लिए शुरुआती मंजूरी दे दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

SEBI ने तीन कंपनियों के IPO लाने की मंजूरी दी है. इन कंपनियों में Ellenbarrie Industrial Gases, Varindera Constructions और Sambhv Steel Tubes शामिल हैं. सेबी की तरफ सेऑब्जर्वेशन लैटर जारी किए जाने के बाद अब ये कंपनियां आईपीओ के लिए अपडेटेड DRHP फाइल करेंगी, जिसके बाद RHP फाइल किया जाएगा. आमतौर पर ऑब्जर्वेशन लैटर जारी किए जाने के बाद कंपनियों के पास आईपीओ लाने के लिए एक साल तक का समय होता है.

SEBI ने सबसे पहले 21 जनवरी को Sambhv Steel Tubes, 22 जनवरी को Ellenbarrie Industrial Gases और 23 जनवरी को Varindera Constructions को ऑब्जर्वेशन लैटर जारी किया. सेबी की तरफ से 29 जनवरी को इनके ड्राफ्ट ऑफर दस्तावेजों को पब्लिश किया गया, जिसमें यह जानकारी सामने आई है.

Ellenbarrie Industrial Gases IPO

कंपनी कोलकाता स्थित इंडस्ट्रियल गैस निर्माता कंपनी है कंपनी ने 18 सितंबर 2024 को आईपीओ के लिए अर्जी दी थी. ऑफर में 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 1.44 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल हैं. कंपनी प्री आईपीओ प्लेसमेंट के तहत 80 करोड़ रुपये जुटाने पर भी विचार कर रही है. अगर कंपनी ये  रकम जुटा लेती है तो फ्रेश इश्यू का हिस्सा कुछ कम हो जाएगा.

Varindera Constructions IPO 

30 सितंबर, 2024 को अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने वाली Varindera Constructions अपने IPO के ज़रिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इस इश्यू में 900 करोड़ रुपये की फ्रेश इक्विटी और प्रमोटरों द्वारा OFS के ज़रिए 300 करोड़ होंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की खासियत मेट्रो डिपो, सड़कों और एयरक्राफ्ट हैंगर है. इश्यू से मिली रकम का उपयोग उपकरण खरीदने, वर्किंग कैपिटल और कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा. कंपनी प्री IPO प्लेसमेंट के ज़रिए 180 करोड़ रुपये भी जुटा सकती है.

Sambhv Steel Tubes IPO

इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डेड स्टील पाइप और स्ट्रक्चरल ट्यूब बनाने वाली संभव स्टील ट्यूब्स ने 540 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 30 सितंबर, 2024 को अपने पेपर दाखिल किए थे. आईपीओ में फ्रेश इश्यू से 440 करोड़ रुपये और प्रमोटरों द्वारा ओएफएस से 100 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कारोबार से जुड़े कामों में होगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

2 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

5 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

5 hours ago

बड़ी खबरें