होम / बिजनेस / आज Ambuja Cements सहित इन शेयरों पर दांव लगाने से भर सकती है जेब!
आज Ambuja Cements सहित इन शेयरों पर दांव लगाने से भर सकती है जेब!
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए फिलहाल स्थिति अच्छी बनी हुई है. मार्केट लगातार तेजी के साथ बंद हो रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का दौर लौट आया है. कल लगातार तीसरे दिन मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ. BSE सेंसेक्स इस दौरान 170 अंक चढ़कर 60,300 और NSE निफ्टी 44 अंक उछलकर 17,813 पर पहुंच गया. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में खासतौर पर कुछ कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई. इसमें नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक और HCL टेक शामिल रहे. आज यानी गुरुवार को बाजार का हाल कैसा रहेगा, इसका सटीक आकलन तो मुश्किल है लेकिन माना जा रहा है कि उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.
MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें Gujarat State Petronet, KPIT Technologies, Power Finance Corporation और Ambuja Cements शामिल हैं. वहीं MACD के मुताबिक, Maruti Suzuki, Macrotech Developers और Anant Raj में आज नरमी का रुख रह सकता है, यानी इनमें गिरावट आ सकती है.
तेजी के साथ हुए बंद
Gujarat State Petronet के शेयर कल 6.68% की तेजी के साथ 283.35 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 दिनों में ये शेयर 6.66% और एक महीने में 5.59% चढ़ चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 298.40 रुपए है. KPIT Technologies Ltd के शेयर बुधवार को 6.10% के उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे. 904 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर कल निवेशकों को 52 रुपए का प्रॉफिट करा गया. इसका पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है.
50.05% दिया रिटर्न
Power Finance Corporation Limited के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ 164.90 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. बीते एक महीने में इसने 10.75% और छह महीने में 50.05% का रिटर्न दिया है. ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 170.60 की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. Ambuja Cements की बात करें, तो आगे बढ़ने की इसकी स्पीड बेहद धीमी है. पिछले 5 दिनों में इसने 1.39% और एक महीने में 4.32% का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स