होम / बिजनेस / स्टॉक मार्केट में आज इन कंपनियों के शेयर दिला सकते हैं मुनाफा, बनाएं रखें नजर
स्टॉक मार्केट में आज इन कंपनियों के शेयर दिला सकते हैं मुनाफा, बनाएं रखें नजर
मंगलवार की तरह बुधवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. आज भी उतार-चढ़ाव का दौर बरकरार रह सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट देखने को मिली. दरअसल, एशियाई बाजारों की नरमी और कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में आया और गिरावट के साथ बंद हुआ. BSE Sensex 635.05 अंक टूटकर 61,067.24 और NSE 86.20 अंक लुढ़ककर 18,199.10 पर बंद हुआ. ऐसे में यह सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है कि आज बाजार की चाल क्या रहेगी. बीते दो दिनों में जिस तरह का ट्रेंड मार्केट ने दिखाया है, उससे इस बात की संभावना ज्यादा है कि आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिले.
आज होगी इस कंपनी की लिस्टिंग
बता दें कि वाइन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Sula Vineyards Limited के शेयरों की आज बाजार में लिस्टिंग होगी. देश में पहली बार कोई वाइन कंपनी मार्केट में लिस्ट होने जा रही है. इस कंपनी का आईपीओ 14 दिसंबर को बंद हुआ था. कंपनी ने अपने 2 रुपए के शेयर के लिए 340 से 357 रुपए का प्राइस बैंड तय किया था. आंकड़ों के मुताबिक, IPO 2.33 गुना सब्सक्राइब हुआ था. अब कंपनी के शेयर मार्केट में लिस्ट होने जा रहे हैं, तो यह देखने वाली बात होगी कि उन्हें निवेशकों का कितना प्यार मिलता है.
इन शेयरों पर रखें नजर
अब बात करते हैं कि आज कौनसे शेयर मजबूती का संकेत दे रहे हैं. Thyrocare Technologies Ltd के शेयर कल बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए थे और आज भी इनकी तेजी बरकरार रह सकती है. बुधवार को कंपनी के शेयरों में 14.85% का शानदार उछाल आया था. फिलहाल यह शेयर 699 रुपए पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके 52-वीक के हाई लेवल (1,132 रुपए) से काफी नीचे है. लिहाजा, इस शेयर में निवेश की गुंजाइश बनी हुई है. इसी तरह, Cipla Ltd में भी तेजी देखने को मिल सकती है. बुधवार को कंपनी का शेयर करीब चार प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,129.50 रुपए पर बंद हुआ था.
यहां भी बन रहे तेजी के संकेत
मेडिकल सेक्टर की दो अन्य कंपनियां Morepen Lab और Aurobindo Pharma के शेयर भी आज ऊपर की तरफ दौड़ लगा सकते हैं. Aurobindo Pharma जहां 454.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, Morepen Laboratories Ltd के एक शेयर की कीमत 33.20 रुपए है. दोनों ही शेयर बुधवार को हरे निशान पर बंद हुए थे. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इन सभी शेयरों में तेजी के संकेत दिए है.
टैग्स