होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर दांव के साथ करें नए सप्ताह की शुरुआत, भर सकती है झोली!
आज इन शेयरों पर दांव के साथ करें नए सप्ताह की शुरुआत, भर सकती है झोली!
शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
स्टॉक मार्केट (Stock Market) के लिए पिछले हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन काफी खराब गया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए और निवेशकों के लाखों-करोड़ों एक ही झटके में डूब गए. IT, FMCG और रिलायंस के शेयरों में गिरावट के चलते बाजार की चाल प्रभावित हुई. इसके अलावा, मुनाफावसूली ने उड़ान भर रहे बाजार को जमीन पर लाने में अहम किरदार निभाया. कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 887.64 अंक की गिरावट के साथ 66684.26 और निफ्टी 234.20 अंक लुढ़ककर 19745 के स्तर पर बंद हुआ. आज नए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन है. आज बाजार की चाल कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन मुनाफावसूली के बाद मार्केट के ग्रीन जोन में वापस आने की संभावना जरूर व्यक्त की जा रही है.
MACD ने दिया ये संकेत
सबसे पहले चलिए जानते हैं कि आज किन शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें तो आज Coromandel International, Grasim, Dish TV, Zomato, Bank of India, Hindalco, Indiamart और JSW Steel में तेजी देखने को मिल सकती है. यानी इन शेयरों में कमाई की संभावना बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले पर्याप्त शोध कर लें और किसी एक्सपर्ट से परामर्श के बाद ही कहीं पैसा लगाएं. इसके अलावा, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में MACD में RIL, South Indian Bank, Coffee Day Enterprises, Kalyan Jewellers, और GMR Infra शामिल हैं.
इनमें मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं उन कंपनियों के शेयरों में जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Jindal Saw, IndiaMART InterMESH, Tanla Solutions और Rites Ltd के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी कायम है, इस वजह से इनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल को पार करने के करीब पहुंच गए हैं. उदाहरण के तौर पर, Rites Ltd का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 464.40 रुपए है और यह 456 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. शुक्रवार को इस शेयर में 7.50% की तेजी आई थी. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. यानी कि निवेशक इन शेयरों से पैसा निकाल रहे हैं. इस लिस्ट में Jet Airways के साथ-साथ Cell Point India और Atam Valves का नाम शामिल है.
टैग्स