होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कमाई का है इरादा? ये शेयर पूरी कर सकते हैं मुराद

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कमाई का है इरादा? ये शेयर पूरी कर सकते हैं मुराद

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए गुरुवार भी अच्छा रहा. इस दौरान BSE सेंसेक्स 474.46 अंक (0.71%) चढ़कर 67,571.90 और NSE निफ्टी 146 अंक (0.74%) के उछाल के साथ 19,979.15 पॉइंट्स के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. बाजार में यह तेजी विदेशी पोर्टफोलियो (FPI) की खरीदारी और बैंकिंग एवं FMCG शेयरों में लिवाली के चलते आई. सेंसेक्स की कंपनियों में ITC के साथ-साथ ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, SBI, मारुति और भारती एयरटेल आदि शेयरों में उछाल देखने को मिला. चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें HPCL, Bajaj Hindusthan, RVNL, NHPC और UCO Bank शामिल हैं. इसी तरह MACD ने कुछ शेयरों में मंदी की आशंका भी जताई है. इस लिस्ट में Zomato के साथ ही Transformers and Rectifiers, Ujjivan Small Finance Bank, Time Technoplast और JSFC शामिल हैं. यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ये शेयर लाल निशान पर ट्रेडिंग करते दिखाई दे सकते हैं. लिहाजा, इन शेयरों को लेकर सावधानी बरतें. 

इन पर बनाए रखें नजर
अब कुछ ऐसे शेयरों की बात करते हैं, जो कंपनियों की गतिविधियों के चलते चर्चा में हैं और उनमें तेजी की संभावना बन सकती है. Larsen & Toubro,  Hindustan Unilever, Hindustan Aeronautics, LTIMindtree और Jindal Stainless के शेयरों पर आज नजर बनाए रखें. L&T यानी लार्सन एंड टुब्रो के बोर्ड की 25 जुलाई को बैठक होगी, जिसमें शेयरों के बायबैक और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्पेशल डिविडेंड देने पर विचार होगा. जबकि दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का रिवेन्यु जून तिमाही में 6.1% बढ़कर 15,148 करोड़ रुपए पहुंच गया है. साथ ही कंपनी के प्रॉफिट में भी 8 प्रतिशत का उछाल आया है. वहीं, जिंदल स्टेनलेस को लेकर खबर है कि उसने जिंदल यूनाइटेज स्टील का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. पहले कंपनी की इसमें 26% हिस्सेदारी थी, जो अब 100% हो गई है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने अर्जेंटीना गवर्नमेंट के साथ एक करार किया है. 

इनके आएंगे तिमाही नतीजे
आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं, जो उनके शेयरों पर असर डाल सकते हैं. इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, JSW स्टील, वेदांता,  HDFC लाइफ इंश्योरेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, पेटीएम, अशीक लीलैंड, ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज, हिंदुस्तान जिंक आदि का नाम शामिल है. वहीं, शनिवार  यानी 22 जुलाई को ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, RBL बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, Yes बैंक और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स भी अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.  



टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

16 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

12 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago